Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 (16:17 IST)
Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 (16:21 IST)
इंदौर में एक शख्स ने वीडियो बनाया, कुछ बातें कहीं और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जो वीडियो उसने बनाया है उसमें उसने अपनी प्रेमिका, उसकी बहन, भाई और अन्य लोगों को आत्महत्या की वजह बताया है। मामला इंदौर के नंदा नगर इलाके का है। मृतक ड्राइवर था। उसने अपने भाई को भी ये वीडियो भेजा था।
बता दें कि इंदौर में लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। तकरीबन रोजाना ही कोई न कोई जान दे रहा है। इस वीडियो में मृतक युवक ने यह भी कहा कि लड़के सुरक्षित नहीं हैं… उन्हें प्यार साबित करने के लिए जान देना पड़ती है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम 25 साल का लविश लश्करी है। वह नंदा नगर में किराए से रहता था। लविश मूल रूप से उज्जैन का रहने वाला था। ड्राइवर का काम करता था। परिजनों के अनुसार, लविश का खंडवा की रहने वाली एक युवती से करीब दो साल से प्रेम संबंध था। सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में उसने बताया कि वह डेढ़ साल तक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा था। कुछ समय पहले युवती के परिजनों को इसकी जानकारी लग गई, जिसके बाद वे उसे अपने साथ ले गए। उसका मोबाइल भी रख लिया।
लविश ने वीडियो में कहा कि वह युवती से संपर्क नहीं कर पा रहा था, जिससे मानसिक तनाव में था। उसने अपनी मौत के लिए प्रेमिका, उसकी बहन, भाई और अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने वीडियो जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।
Edited By: Naveen R Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें