Dharma Sangrah

Indore Crime News: दोस्त से विवाद के बाद 3 छात्राओं ने खाया जहर, 2 की मौत

Webdunia
शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (09:27 IST)
इंदौर। इंदौर में 3 छात्राओं द्वारा जहर खाए जाने की बात सामने आई है। इन्होंने पीपल्यापाल रीजनल पार्क में शुक्रवार देर शाम जहर खा लिया था। इन छात्राओं में से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। ये छात्राएं आष्टा से स्कूल में बंक मारकर यहां पहुंची थीं। इनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस के मुताबिक घटना राजेन्द्र नगर इलाके के रीजनल पार्क की है। यहां पलक उर्फ पायल (16) पिता सतीश, पूजा (16) और आरती पिता सतीश ने शाम करीब 7.30 बजे के लगभग जहर खा लिया। तीनों को लगभग आधे घंटे बाद एमवाय अस्पताल लेकर आया गया।
 
यहां बातचीत में पलक उर्फ पायल ने बताया कि उसके दोस्त रोहित से उसका झगड़ा हो गया था। इसके चलते उसने जहर खा लिया, वहीं पूजा ने अपने परिवार से परेशान होकर जहर खाने की बात कही। दोनों को जहर खाता देख आरती डर गई। उसने भी जहर खा लिया। यहां हालत बिगड़ने पर पूजा और पायल की रात करीब 10 बजे के मौत हो गई जबकि आरती का उपचार चल रहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

UP : CM योगी की नीतियों का असर, देश का सबसे विकसित प्रदेश बनेगा यूपी

LIVE: नीतीश कुमार आज लेंगे CM पद की शपथ, गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चीन को रोकने के लिए भूटान में भारी निवेश कर रहा है भारत

नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेगें CM पद की शपथ, कैबिनेट में हो सकते हैं ये चौंकाने वाले नाम

SIR Documents: एसआईआर में कौन से दस्तावेज चाहिए?

अगला लेख