इंदौर में हीरानगर थाने के ASI की संदिग्ध परिस्थि‍तियों में मौत

Webdunia
बुधवार, 11 अगस्त 2021 (13:15 IST)
इंदौर। हीरानगर थाने में पदस्थ ASI अजय सिंह कुशवाह की मंगलवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने दावा किया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। अजय सिंह कुछ दिनों पहले ही प्रधान आरक्षक से ASI के रूप में पदोन्नत हुए थे। उनकी पत्नी और बेटी ने उन्हें अचेतावस्था में देखा और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि ASI शराब पीने के आदी थे।

ALSO READ: एकतरफा प्यार में पागल था, युवती पर ब्लेड से हमला, भाई को भी नहीं छोड़ा
 
हीरानगर थाना प्रभारी अभय नेमा ने कहा कि थाना हीरा नगर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह कुशवाह का निधन संभावित हृदयाघात से हुआ है। जहरीली शराब या किसी अन्य शराब की पीने से उनकी मृत्यु के संबंध में भ्रामक सूचना दी गई है। मृत्यु का सही कारण जानने के लिए सहायक उप निरीक्षक अजय सिंह कुशवाहा का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ALSO READ: हंगामे में धुला मानसून सत्र, लोकसभा में 21 घंटे 14 मिनट ही हुआ कामकाज
 
परिवार का कहना है कि अजय की बेटी दिशा 14 अगस्त को अमेरिका जाने वाली थी। वहां सॉफ्टवेयर कंपनी में उसका सिलेक्शन हुआ है। उसे 1 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप भी मिली है। बेटी का अमेरिका की कंपनी में सिलेक्शन होने के बाद अजय काफी खुश थे। बेटी की फ्लाइट का टिकट बुक करने लिए वह दिल्ली जाने वाले थे। अजय का 17 साल का बेटा भी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Lok Sabha Election : गुजरात में BJP की पूनम माडम सबसे अमीर उम्मीवार, BSP की रेखा सबसे गरीब

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

अगला लेख