Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजा हत्‍याकांड में आरोपी राज कुशवाहा की जमानत खारिज, सोनम शिलांग के होटल में ठहरी, बाहर जाने की मनाही

Advertiesment
Bail Plea of ​​Raja Murder Case Accused Raj Kushwaha Rejected
शिलांग की अदालत ने शुक्रवार को चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी राज कुशवाहा की जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं, सोनम को मिली जमानत को आधार बनाकर जेल में बंद अन्य आरोपी विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत ने भी कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया है।

बता दें कि राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में उसकी पत्‍नी सोनम को जमानम मिल गई है। फिलहाल वो शिलॉन्‍ग के एक होटल में ठहरी है। उधर सोनम की जमानत खारिज करने के लिए राजा का परिवार हाईकोर्ट में आवेदन लगाने की तैयारी कर चुका है। राजा के भाई विपिन की वकील से बात हो चुकी है और आवेदन से जुड़े दस्तावेज भी भेज दिए गए हैं।

राज कुशवाहा को जमानत नहीं : राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में आरोपी राज कुशवाहा के वकील ने जमानत आवेदन में कहा कि यह मामला अभी अंडर ट्रायल है। राज 11 माह से जेल में है, इस कारण उसे जमानत दी जाए, हालांकि उसे कोर्ट से राहत नहीं मिली। अभी इस केस में चार गवाहों के ही बयान हो पाए हैं, जबकि 20 से ज्यादा गवाह इस केस से जुड़े हैं। तीन माह पहले सोनम की सहेलियों की गवाही भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई थी।

शिलांग से बाहर नहीं जा सकती सोनम : इधर सोनम को जमानत मिल गई है, लेकिन वह शिलांग से बाहर नहीं आ सकती है। वह अपने पिता के साथ शिलांग के एक होटल में ठहरी हुई है। उसे हर सप्ताह थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। कोर्ट ने उसे सशर्त जमानत दी है। इधर इंदौर में राजा की मां ने बयान दिया है कि सोनम अगर इंदौर आती है तो उसे छोडेंगे नहीं। उन्‍होंने कहा कि उससे पूछेंगे कि आखिर उसने उनके बेटे को क्‍यों मारा।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना