Hanuman Chalisa

हड्‍डियों को मजबूत बनाएं, प्रसिद्ध डॉक्टरों के 15 टिप्स...

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (14:35 IST)
वर्तमान की भागदौड़ वाली जिंदगी में सेहत का खयाल रखना भी आवश्यक है। आजकल युवाओं में भी पीठ और गर्दन में दर्द की समस्या तेजी बढ़ती जा रही हैं। मौसमी बीमारियों के कारण हड्डियों में दर्द से हजारों लोग परेशान हैं। इंदौर में इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन कॉन्फ्रेंस में में प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञों ने हड्‍डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने के कुछ आसान टिप्स बताए। 
 
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की सर्जरी करने वाले एम्स नई दिल्ली के डॉ. प्रकाश कोतवाल के अनुसार- 
- रोज 25 मिनट धूप में गुजारने से शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिलेगा। 
- धूप में बैठकर शरीर की मालिश करें।  
- हफ्ते में चार दिन पैदल चलें और व्यायाम करें। 
 
इंडियन आर्थोपेडिक्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राम प्रभु - 
- जोड़ों में चोट, कॉर्टिलेट क्षतिग्रस्त, खेलते समय कूदने, अतिवजनी होने से घुटने आदि में परेशानियां होती हैं। 
- रोज सुबह उठें और कसरत करें हड्डियां मजबूत होंगी 
- रोज कम से कम तीन लीटर पानी पीएं तो कमर, गर्दन का दर्द सहित अन्य परेशानियां नहीं होंगी क्योंकि शरीर में 90 प्रतिशत पानी है। पानी कम होगा तो असंतुलन होगा।
 
वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ, लंदन (यूके), फुट एंड एंकल सर्जरी स्पेशलिस्ट - 
- हर खाद्य सामग्री में विटामिन डी जरूर शामिल करें 
- विटामिन डी की कमी से एड़ी में दर्द होता है, जो आजकल सामान्य परेशानी हो गया है। 
- यूके में सरकार ने हर खाद्य पदार्थ में विटामिन डी अनिवार्य कर दिया है ताकि वहां के नागरिकों को इसकी कमी न हो, भारत को भी इस तरह का कदम उठाना चाहिए 
 
एम्स के हड्डी रोग विभागाध्यक्ष एवं जयप्रकाश नारायण अपेक्स ट्रामा सेंटर नई दिल्ली के प्रमुख डॉ. राजेश मल्होत्रा- 
- हर रोज तीन लीटर (12) गिलास पानी पीने व धूप लेने से कमर, गर्दन, हड्डियों आदि में दर्द नहीं होता है। 
- ज्यादा पानी पीने से हाइड्रेशन मेंटेन रहता है। 
- दो हड्डी के बीच में डिस्क रहती है जिसमें पानी रहेगा तो डिस्क स्वस्थ रहेगी। 
- गर्भावस्था में हड्डी का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता। गर्भवती महिलाएं दूध का सेवन करें। 
 
एंडोस्पोपिक स्पाइन सर्जन मिराज (महाराष्ट्र) डॉ. गिरीश दातार - 
- धूम्रपान के कारण युवाओं में बैक पैन की परेशानी होती है। अत: धूम्रपान छोड़ दें तो बेहतर है। 
- लगातार एक जैसा बैठने से गर्दन और पीठ में दर्द होता है। हर घंटे में 10 मिनट का ब्रैक लें और अपनी जगह से उठकर टहलें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janata Party की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर किया यह बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को भी तैयार

MP में जल्द लागू होगा UCC! CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले होगी शुरुआत

Delhi fire : दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

अगला लेख