Publish Date: Mon, 11 May 2026 (09:04 IST)
Updated Date: Mon, 11 May 2026 (20:07 IST)
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेतृत्व में इंदौर के 50 से अधिक व्यापारिक संगठनों ने GST कमिश्नर अनय द्विवेदी से एक महत्वपूर्ण बैठक की। GST कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित इस बैठक में व्यापारियों ने 17 प्रमुख विषयों पर चर्चा की।
पैनलाइजेशन नहीं, रियलाइजेशन है लक्ष्य
बैठक में कमिश्नर द्विवेदी ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग की पहली प्राथमिकता करदाता व्यापारियों का सम्मान करना है। हम व्यापारियों को दंडित (Penalize) करने के बजाय समस्याओं के वास्तविक समाधान (Realization) पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्वरित न्याय के लिए वर्चुअल सुनवाई शुरू की गई है और चेकपोस्ट पर ट्रकों की परेशानी दूर करने के कदम उठाए गए हैं। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर आरके शर्मा एवं चौबे भी उपस्थित रहे।
नेतृत्व का भरोसा
कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने दिल्ली स्तर की समस्याओं के समाधान का विश्वास दिलाया। वहीं, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल ने कहा कि म.प्र. सरकार व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में 'व्यापारी कल्याण बोर्ड' के गठन की खुशी में लड्डू बांटकर हर्ष व्यक्त किया गया। कैट इंदौर अध्यक्ष मनीष बिसानी ने बताया कि बैठक में सियागंज, महारानी रोड, सराफा, लोहा मंडी, अनाज मंडी, रेडीमेड, ट्रांसपोर्ट, और पेंट एसोसिएशन सहित 50 से अधिक संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में अजीत सिंह नारंग, हरीश विजयवर्गीय, राजकुमार साबू, उमेश तिवारी, धीरेन्द्र पटेल, प्रवीण नीखरा, यशपाल कुंदवानी, राजेन्द्र सिंह वासु, पिंकी जैन, विजय चंडक, पंकज गांधी, हर्ष खंडेलवाल, मुरली खंडेलवाल, मोहम्मद पीठावाला, नारायण अग्रवाल, अशोक ठाकुर, सुरेश हरियाणी, वासुदेव चेलानी, नईम पालवाला, मनीष चौधरी, दिलीप चांदवानी, कमल छत्री, रजत बेड़िया, सुमित साबू, राजेश अग्रवाल, मोहित पारीख, पवन जैन, निकेश तलरेजा, सुमित जैन, जय थारानी, जितेन्द्र रामनानी, संजय आहूजा, अरुण पटेल, गोविन्द कुकरेजा और प्रदीप यादवानी सहित कई वरिष्ठ व्यापारी उपस्थित रहे।