Hanuman Chalisa

इंदौर के पास सिमरोल में अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर हंगामा, पेट्रोल डालकर आग लगा ली

Webdunia
सोमवार, 19 सितम्बर 2022 (21:48 IST)
इंदौर। इंदौर में हाईवे निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान एक युवक ने खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसे बचाने की कोशिश में 2 लोग और झुलस गए। घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाराज भीड़ ने पुलिसकर्मियों से मारपीट कर उनकी गाड़ी के कांच तोड़ दिए। 
 
मामला रविवार देर रात सिमरोल का है। पुलिस ने 5 लोगों पर केस दर्ज किया है। सिमरोल में भंवरसिंह की सड़क किनारे चाय-नाश्ते की दुकान है। हाईवे निर्माण के लिए दुकान हटाने को लेकर रविवार दोपहर से विवाद चल रहा था। देर रात यहां डंपर गिट्‌टी खाली करने पहुंचा था। इसे लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई थी।
 
विवाद बढ़ने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस जब कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले जाने लगी। इस पर वहां मौजूद लोग पुलिस से विवाद करने लगे। महिलाओं ने पुलिस से झूमाझटकी की। इसी दौरान वहां मौजूद भंवरसिंह ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसे बचाने में उसका भतीजा पुष्पेंद्र और दामाद संदीप भी झुलस गए। एमवाय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
 
परिवार ने कहा कि पेट्रोल डालकर लगाई आग 3 लोगों के झुलसने से गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की। सरकारी वाहन के कांच फोड़ भी दिए। यहां परिवार के लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों ने गुंडों के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। रजत नाम के व्यक्ति ने भीड़ में उन पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।
 
ग्रामीणों ने जेसीबी चालक से की मारपीट एसआई बिहारी सांवले की शिकायत पर भंवरसिंह चौहान, शेखर, अंतरसिंह, अमृता और पुष्पेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

गुजरात में खनिज माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने जब्त किया 70 लाख का मुद्दामाल

अगला लेख