डॉक्टर ने स्ट्रेचर पर लेटे मरीज को जड़े थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
रविवार, 29 अक्टूबर 2023 (08:57 IST)
Indore news in hindi : इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज के आए मरीज की फाइल देख डॉक्टर आकाश कौशल गुस्से से तमतमा गया। देखते ही देखते उसने मरीज को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मरीज HIV संक्रमित था और उसने यह बात छिपाई थी। बहरहाल डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।
 
घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। अस्पताल के ICU विभाग में हादसे का शिकार होकर एक व्यक्ति आया था। डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू कर दिया, उसकी ड्रेसिंग की गई। बाद में डॉक्टरों को पता चला कि मरीज एचआचाईवी संक्रमित है।
 
इस पर डाक्टर नाराज हो गया। उसने दस्ताने पहने एक हाथ से मरीज का हाथ मोड़ा और गाली गलौच करने लगा। फिर उसके गाल पर 3-4 तमाचे रसीद कर दिए। 
 
 
अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की हरकत से डॉक्टरों और स्टाफ के साथ ही अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को भी संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख