इंदौर में बारिश के चलते स्कूलों की छुट्‌टी

Webdunia
शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (09:21 IST)
Indore Weather Update : इंदौर में भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी. ने सभी विद्यालयों में आज शुक्रवार 21 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है। शहर में तेज बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार से मानसून की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। विशेषकर इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में रुक-रुककर बारिश का क्रम बना रहेगा।

खबरों के अनुसार, इंदौर में अब तक 13 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। शुक्रवार सुबह 5 बजे से लगातार तेज बारिश जारी है। बीते 3 घंटों में 2 इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी. ने स्कूल संचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा के संबंध में एहतियात बरतने के निर्देश दिए

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी दिनभर बारिश का दौर जारी रहेगा। शहर में भारी बारिश के चलते कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित कर दिया है। इंदौर में गुरुवार सुबह तेज बौछारें गिरीं, जबकि दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे।

मध्य प्रदेश की सीमा पर विंडशियर जोन (विपरीत दिशा की पूर्वी एवं पश्चिमी हवाओं का टकराव) बना हुआ है। ईरान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ भी मौजूद है। इससे मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। आज भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

क्यों ब्लड डोनेट करते हैं आर्मी के डॉग्स, जानिए किस काम आता है ये खून

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

Monsoon Session : हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, क्या है विपक्षी कांग्रेस की मांग

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अगला लेख