Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर के सरकारी अस्पताल में छेड़छाड़ का शिकार हुई बुजुर्ग महिला की मौत, वार्ड ब्वाय ने की थी गलत हरकत

हमें फॉलो करें इंदौर के सरकारी अस्पताल में छेड़छाड़ का शिकार हुई बुजुर्ग महिला की मौत, वार्ड ब्वाय ने की थी गलत हरकत
, बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (18:21 IST)
इंदौर। अक्‍सर अपनी अव्‍यवस्‍थाओं के लिए चर्चा में रहने वाले शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में करीब 2 माह पहले जिस बुजुर्ग महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी, उसका मंगलवार सुबह निधन हो गया। अस्‍पताल में वार्ड ब्वाय ने एनिमा लगाने के दौरान उससे छेड़छाड़ की थी। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था।

खबरों के मुताबिक, शहर के एमवाय अस्पताल में जिस बुजुर्ग महिला के साथ करीब 2 माह पहले छेड़छाड़ की घटना हुई थी, उसका मंगलवार को निधन हो गया। इलाज के दौरान वार्ड ब्वाय ने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। यहां महिला डायलिसिस के लिए भर्ती थी। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था और पुलिस ने प्रकरण भी दर्ज किया।

इस मामले में महिला उत्पीड़न निवारण समिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि उस घटना के बाद महिला को एमवाय अस्पताल में उचित रूप से इलाज नहीं मिल रहा था। समिति की अध्यक्ष रीटा डागरे के मुताबिक महिला उपचार के लिए जब अस्पताल पहुंची तो उन्हें परेशानी आ रही थी उनके स्वजनों ने हमें फोन कर परेशानी भी बताई थी।

डागरे ने कहा, इस बारे में हमने एमवाय अधीक्षक से चर्चा की। इसके बाद उनका उपचार शुरू हुआ। महिला को अस्पताल प्रशासक ने भर्ती कर उपचार करने के बजाए सोमवार रात को घर भेज दिया। ऐसे में अगले दिन उनकी घर पर ही मौत हो गई। उन्‍होंने कहा, अब हम महिला को न्याय दिलवाने के लिए कलेक्टर, कमिश्नर व मुख्‍यमंत्री से शिकायत करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Automobile Sales : अगस्त में मारुति की बिक्री 5% बढ़ी, 1.30 लाख कारें अधिक बिकीं