Hanuman Chalisa

व्हॉट्सएप के जरिए बीवी को दे दिया 3 तलाक, शौहर के खिलाफ मामला दर्ज

Webdunia
मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (21:57 IST)
Gave 3 divorces to wife through WhatsApp : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) पर वॉइस नोट भेजकर बीवी को 3 तलाक (3 talaq) देने के आरोप में इंदौर में 27 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रावजी बाजार पुलिस थाने के उपनिरीक्षक रामकुमार रघुवंशी ने बताया कि 23 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके शौहर के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ALSO READ: शौहर ने बीवी को तलाक दे भाई और बहनोई को सौंप दिया, कहा- हलाला भी हो जाएगा
 
उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला और आरोपी का निकाह करीब 3 साल पहले हुआ था और उनकी एक बेटी भी है। रघुवंशी ने बताया कि महिला का आरोप है कि उसका शौहर निकाह के 3 महीने बाद से ही उसे परेशान कर रहा था और जब वह मां बनने वाली थी तो उसने उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए कहा था कि गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता कोई और पुरुष है।
 
वॉट्सऐप पर वॉइस नोट भेजकर 3 बार तलाक कहा : उपनिरीक्षक के मुताबिक 18 दिसंबर को आरोपी ने अपनी पत्नी को वॉट्सऐप पर वॉइस नोट भेजकर कथित रूप से 3 बार तलाक कहा। रघुवंशी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि पीड़ित महिला के परिजन विवाद सुलझाने के लिए दंपति को काजी के पास ले जा रहे थे, तब भी आरोपी ने अपनी पत्नी को 3 बार तलाक कहा। उपनिरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
गौरतलब है कि मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 एकसाथ 3 बार तलाक बोलकर वैवाहिक संबंध खत्म करने की प्रथा पर रोक लगाता है। इस कानून में मुजरिम के लिए 3 साल तक के कारावास का प्रावधान है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

अगला लेख