सुप्रसिद्ध गुरु वलीवडेकर को आज आदरांजलि देंगे गिटारिस्ट मनीष पिंगले

Webdunia
रविवार, 18 सितम्बर 2022 (14:01 IST)
इंदौ, स्लाइड गिटार और गायन के क्षेत्र में शहर की पहचान रहे लब्ध प्रतिष्ठित कलाकार स्व. विष्णु रामचंद्र वलीवडेकर की स्मृति में उनके सुशिष्य मनीष पिंगले रविवार, 18 सितम्बर को शाम 7:30 बजे अभिनव कला समाज सभागार में आयोजित ‘गुरुवे नमः’ कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ राहुल बेने तबले पर सांगत करेंगे।

मनीष पिंगले युवा पीढ़ी के अग्रणी स्लाइड गिटारिस्ट माने जाते हैं। उनके गुरु श्री विष्णु रामचंद्र वलीवडेकर अपने जमाने के सितारा स्लाइड शो गिटारिस्ट एवं गायक माने जाते थे। पं. कुमार गंधर्व एवं पं. देवधर मास्टर के सुशिष्य पं. वलीवडेकर ने कई दशक पूर्व स्लाइड गिटार में नाम कमाया था। उनके सुशिष्य मनीष पिंगले आजकल मुंबई में रहकर संगीत जगत में स्थापित नाम बन चुके हैं तथा युवा पीढ़ी के अग्रणी स्लाइड गिटारिस्टों में शुमार किए जाते हैं।

35 से अधिक देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुके श्री पिंगले के अनुसार श्री वलीवडेकर सर जितने अच्छे कलाकार और गुरु थे, उतने ही विनोदी भी। उनके साथ सीखना और हंसना साथ ही होता था। श्री पिंगले अभिनव कला समाज में स्लाइड गिटार पर शास्त्रीय संगीत एवं सुगम संगीत की प्रस्तुति देंगे एवं लोक संगीत तथा फ्यूज़न संगीत की झलकियाँ भी प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम संयोजक बहुविध संस्कृतिकर्मी आलोक बाजपेयी ने बताया कि आयोजन सभी के लिए खुला एवं निःशुल्क है। सभी संगीतप्रेमी इसमें सादर आमंत्रित हैं। यह जानकारी आलोक बाजपेयी ने दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इस बार मैं अपना आपा नहीं खोने वाला हूं, जस्टिस पारदीवाला ने क्यों कही यह बात

1 लीटर दूध के लिए बुजुर्ग महिला ने गंवाए 18.5 लाख रुपए

आजादी के बाद पहली बार उत्तर महाराष्ट्र के 4 आदिवासी गांवों में फहराया गया तिरंगा

कैसा होगा अगली पीढ़ी का GST, इसका क्या होगा फायदा

स्वामी रामदेव बोले, रूस एवं चीन से मिलकर भारत करेगा अमेरिकी गुंडागर्दी खत्म

सभी देखें

नवीनतम

Mumbai Airport पर बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया Indigo के विमान का पिछला हिस्सा

म्यांमार में सेना ने किए हवाई हमले, 21 लोगों की मौत, 7 घायल, 15 घर क्षतिग्रस्त

क्या भारत से दोस्ती सिर्फ दिखावा है, चीन ने पाकिस्तान को सौंपी हंगोर श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी

ट्रंप ने कही पुतिन के मन की बात, जेलेंस्की डोनबास का इलाका रूस को सौंपें

महायुति सरकार ने पाप का घड़ा फोड़ दिया, CM फडणवीस ने किस पर साधा निशाना

अगला लेख