Hanuman Chalisa

IIM इंदौर ने किया सैनिटरी पैड से जुड़े अनूठे डिजिटल कीर्तिमान का दावा

Webdunia
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (00:25 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश में मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक वर्जनाएं तोड़ने के लिए इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) ने करीब 1000 लोगों के वीडियो को जोड़कर अनूठी श्रृंखला बनाई है। इसमें अलग-अलग उम्र के लोग सैनिटरी पैड आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस कारनामे को राष्ट्रीय स्तर के डिजिटल कीर्तिमान के रूप में दर्ज कराने की कवायद जारी है।

आईआईएम इंदौर के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि संस्थान में हर साल आयोजित होने वाले प्रबंधन और सांस्कृतिक उत्सव आइरिस के तहत इस कारनामे को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है। हालांकि इस बार कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रकोप के चलते इसे पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।

आइरिस की समन्वयक प्रिया अरोरा ने बताया कि मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के लगभग 1000 लोगों ने अपने वीडियो बनाकर भेजे हैं। इनमें वे सैनिटरी पैड आगे बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने बताया, वीडियो श्रृंखला बनाने के अभियान की खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग आयु वर्गों के स्त्री-पुरुषों ने हिस्सा लिया है।अरोरा ने बताया कि इस कारनामे को राष्ट्रीय स्तर के डिजिटल कीर्तिमान के रूप में दर्ज कराने के लिए आईआईएम इंदौर की ओर से ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ के सामने दावा पेश किया गया है। उन्होंने बताया, हमारे इस दावे को ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ परख रहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख