Hanuman Chalisa

इंदौर एयरपोर्ट 31 अक्टूबर से एक बार फिर से चौबीसों घंटे खुला रहेगा, 1 नवंबर से शुरू होगी शारजाह उड़ान

Webdunia
शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (14:51 IST)
इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 31 अक्टूबर से एक बार फिर से 24 घंटे खुला रहेगा। दरअसल कोरोना काल में जब देशभर में उड़ानों का संचालन बंद होने के बाद से इंदौर एयरपोर्ट के खुले रहने के घंटे कम कर दिए गए थे। अब हालात सामान्य होने और उड़ानों की संख्या बढ़ने के बाद प्रबंधन इसे फिर से खुला रखने जा रहा है।
 
प्रबंधन के अनुसार 24 मार्च 2020 को कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में सभी व्यावसायिक उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी। अब धीरे-धीरे उड़ानों की संख्या भी बढ़ रही है। विंटर शेडयूल में इंदौर से उड़ानों की संख्या भी बढ़कर 82 तक होने वाली है जिसमें कई उड़ानें देर रात से लेकर अलसुबह तक संचालित होगी। इसी को लेकर अब निर्णय लिया गया है कि एयरपोर्ट को 24 घंटे खुला रखा जाए। अभी एयरपोर्ट सुबह 6 से रात 11 बजे तक खुला रहता है, हालांकि एटीसी में आपातकालीन स्टाफ तैयार रहता है।
 
जानकारी के अनुसार 1 नवंबर से प्रस्तावित शारजाह उड़ान के लिए भी एयरपोर्ट को 24 घंटे खोलना जरूरी हो गया था। इस उड़ान में जाने वाले यात्रियों को 6 घंटे पहले की रैपिड-पीसीआर जांच करवाना होगी और इसके लिए उन्हें जल्दी एयरपोर्ट पहुंचना होगा। इसके अलावा यहां पर जांच करने वाली लैब के संचालक ने भी प्रबंधन से अनुरोध किया था कि उन्हें जल्द ही एयरपोर्ट पर आने की अनुमति दी जाए जिससे कि वे लोग जल्दी आकर तैयारियां कर सकें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख