Indore : BJP पार्षदों के बीच जंग, कमलेश कालरा और जीतू यादव को नोटिस जारी, 48 घंटे में मांगा जवाब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 7 जनवरी 2025 (23:02 IST)
इंदौर में करीब 50 लोगों द्वारा सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) के एक पार्षद के घर में घुसकर किए गए हमले के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया, जब इस पार्षद ने पार्टी के एक अन्य पार्षद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भाजपा संगठन और पुलिस का दरवाजा खटखटाया।  पुलिस ने इस घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है, लेकिन भाजपा पार्षद ने अपनी पार्टी के ही अन्य पार्षद के इशारे पर उनके समर्थकों द्वारा यह हमला किए जाने का आरोप लगाया है।
भाजपा पार्षद कमलेश कालरा ने कहा कि उनके और नगर निगम के एक कर्मचारी के बीच फोन पर हुई बहस के बाद भाजपा पार्षद जीतू यादव ने 4 जनवरी को उनके घर में 50-60 हथियारबंद लोग भेजे जिन्होंने उनके परिजनों के साथ अभद्र बर्ताव, मारपीट और घर में तोड़फोड़ की।
 
कालरा के मुताबिक नगर निगम कर्मचारी यादव का रिश्तेदार है और यादव के कथित समर्थकों के हमले के दौरान वह अपने घर में नहीं थे। कालरा ने दावा किया कि हमलावरों ने घटनाक्रम के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित भी किया। यादव, महापौर परिषद के सदस्य भी हैं। उन्होंने कालरा के आरोप खारिज करते हुए कहा कि वह भाजपा संगठन के स्तर पर अपनी बात रखेंगे।
 
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि भाजपा पार्षद कालरा के घर में हुई घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में जबरन घुसने, गाली-गलौज, मारपीट, तोड़-फोड़ और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के चश्मदीद गवाहों, वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद आगे के कदम उठाए जाएंगे।
ALSO READ: 2024 में इंदौरियों ने छलकाए करोड़ों के ‘जाम’, पी गए 6.14 करोड़ लीटर शराब, तोड़ दिए पिछले साल के रिकॉर्ड
कालरा, सिन्धी हिन्दू समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। समुदाय के आक्रोशित लोगों ने पुलिस आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में भाजपा पार्षद यादव का नाम जोड़े जाने और सभी आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई है।
 
बाद में कालरा ने सिन्धी हिन्दू समुदाय के लोगों के साथ शहर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे से मुलाकात की और कहा कि वे  'न्याय' चाहते हैं। रणदिवे ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि दोनों भाजपा पार्षदों को नोटिस जारी करके उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (भाषा) Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

LIVE : शुभांशु शुक्ला की आज अंतरिक्ष से वापसी, दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर उतरेगा स्पेसक्राफ्ट

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

अगला लेख