इंदौर नगर निगम के कर्मियों ने बेसहारा बुजुर्गों को जानवरों की तरह ट्रक में ठूंसकर शहर के बाहर छोड़ा!

Webdunia
शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (20:15 IST)
इंदौर। इंदौर में नगर निगम का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है। इसमें निगमकर्मी कड़कड़ाती ठंड में सड़क किनारे भिखारियों को बेदर्दी से जानवरों की तरह गाड़ी में ठूंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इनमें से कुछ बुजुर्ग तो अधिक उम्र के चलते अपने बूते चलने-फिरने से भी लाचार हैं और वे हताश होकर सड़क के किनारे बैठे नजर आते हैं। इनमें कुछ दिव्यांग भी शामिल हैं।

बेसहारा लोगों के सामान की पोटलियां सड़क किनारे यहां-वहां बिखरी नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बेसहारा बुजुर्गों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों के असंवेदनशील रवैये की तीखी आलोचना की है।
 
निगम कर्मियों के इस तरह व्यवहार पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों की निर्लज्जता सामने आई है।

कांग्रेस ने दावा किया कि बुजुर्गों को निगम की गाड़ी में बैठाकर शिप्रा पर छोड़ा जा रहा था। कांग्रेस ने इस वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछा है कि क्या यही उनका सुशासन है। 
 
वीडियो के वायरल होने के बाद इंदौर निगम के अधिकारियों की सफाई भी सामने आई है। नगर निगम के अपर आयुक्त रेन बसेरा अभय रंजनगांवकर ने कहा कि इन दिनों ठंड ज्यादा पड़ रही है और रात के समय कई लोग बायपास शास्त्री ब्रिज और अन्य स्थानों पर खुले में सो जाते हैं। रात के समय नगर निगम कर्मचारियों ने इन्हें गाड़ियों में ले जाकर रेन बसेरा पहुंचाया था। यह वीडियो उसी समय का है। 
 
उन्होंने कहा कि गरीबों को गाड़ी में भरकर शिप्रा ले जाने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। नगर निगम ने वायरल वीडियो के मामले में नगर निगम के रैन बसेरा में कार्यरत बृजेश लश्करी और विश्वास बाजपेयी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

शिवराज का बड़ा एक्शन : इंदौर में आज नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा बुजुर्गों के साथ किए अमानवीय व्यवहार का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए नगर निगम उपायुक्त प्रताप सोलंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

प्रताप सोलंकी को भोपाल में नगरीय विकास संचालनालय अटैच किया गया है। शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश देते हुए कहा कि बुजुर्गों के प्रति अमानवीय व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सिंह चौहान कलेक्टर इंदौर को निर्देश दिए कि बुजुर्गों की समुचित देखभाल की जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख