इंदौर की सफाई पर दाग, सांसद की संस्था पर 21 हजार रुपए का जुर्माना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 जून 2024 (12:05 IST)
Indore News : इंदौर के ऐतिहासिक धरोहर लालबाग पैलेस में 12 से 18 जून तक पैलेस में लगा मालवा उत्सव देश के सबसे स्वच्छ शहर की सफाई व्यवस्था पर दाग छोड़ गया। सांसद शंकर लालवानी की संस्था लोक संस्कृति मंच द्वारा आयोजित इस मेले के दौरान फेंका गया कचरा आयोजन समाप्त होने के एक हफ्ते बाद भी नहीं उठ सका। नगर निगम ने सांसद की संस्था पर 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
 
उत्सव के समाप्त होने के एक सप्ताह बाद भी कचरा परिसर में बिखरा पड़ा था। इससे उठने वाली बदबू से यहां आने वाले पर्यटकों का सांस लेना तक मुश्किल कर दिया। हरियाणा से आई इंदौर की एक महिला पर्यटक ने व्यथित होकर इस कचरे का वीडियो तक वायरल कर दिया।
 
वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में पर्यटक कह रही है कि वह अपने बच्चे के एडमिशन के सिलसिले में इंदौर आई थी। महिला ने कहा कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है। यहां की स्वच्छता से जुड़ी चर्चाओं को सुनकर वह बहुत प्रभावित थी और लालबाग पैलेस घूमने आ गई। यहां परिसर में बहुत गंदगी है और मुंह पर मास्क लगाए बगैर निकलना तक मुश्किल है।
 
इसके बाद नींद से जागे इंदौर नगर निगम ने संस्था लोक संस्कृति पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने के बाद परिसर से कचरा हटा। 
 
उल्लेखनीय है कि संस्था लोक संस्कृति मंच लालबाग पैलेस में प्रतिवर्ष मालवा उत्सव आयोजित करता है। सांसद लालवानी ही इस संस्था के कर्ताधर्ता हैं। सप्ताहभर चलने वाले इस आयोजन में रोजाना हजारों लोग आते हैं। इससे बड़ी मात्रा में कचरा भी निकलता है।
 
संस्था को इस कचरे के निबटान के लिए नगर निगम में एक निश्चित राशि जमा कराना होती है, लेकिन संस्था ने यह राशि जमा नहीं करवाई। नतीजतन कचरा परिसर में ही पड़ा रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख