इंदौर नगर निगम ने मात्र 2.30 घंटे में ग्रीन बांड के जरिए जुटाए 300 करोड़ रुपए

Webdunia
शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (00:45 IST)
इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि नगर निगम इंदौर द्वारा नगरीय निकाय में वित्तीय नवाचार करते हुए जलूद जिला खरगोन में रुपए 240 करोड़ से 60 मेगावॉट का सौर उर्जा संयंत्र लगाने के लिए आज सुबह 10.30 बजे 244 करोड़ रुपए के लिए ग्रीन बांड इश्‍यु किए गए थे।

महापौर भार्गव ने बताया कि निगम द्वारा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से जारी किए गए ग्रीन बांड को आज प्रातः 10.30 बजे इश्‍यु किए गए, निगम द्वारा जारी ग्रीन बॉण्ड को निवेशको का अच्छा प्रतिसाद मिला, जिसके परिणामस्वरूप ग्रीन बांड इश्‍यु करने के उपरांत मात्र 2.30 घंटे में ही ग्रीन बांड के माध्यम से 300 करोड़ रुपए जुटाए गए।

विदित हो कि इंदौर ग्रीन बांडका पब्लिक इश्‍यु जारी करने वाला इंदौर देश का पहला शहर है, जिसमें ग्रीन बांड के माध्यम से स्मार्ट इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है, इस बांड का मूल्य राशि रुपए 1 हजार प्रति बांड है, जिसमें इफेक्टिव कूपन रेट 8.25 प्रतिशत तथा प्रभावी वार्षिक दर 8.41 प्रतिशत है, जिसको एए प्लस व एए की रेटिंग प्राप्त है।

यह ग्रीन बांड दिनांक 10 फरवरी 2023 से पब्लिक के लिए जारी किए थे। उक्त बांड को बंद करने की अवधि 14 फरवरी 2023 निश्चित की गई थी, किंतु निगम द्वारा बांड जारी करते ही मात्र 2.30 घंटे में ग्रीन इश्‍यु ओव्हर सब्क्राइस हो गए।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, BJP मुख्‍यालय आ रहा हूं गिरफ्तार करके दिखाओ

अगला लेख