1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

निगम अफसरों के वाहनों सहित दफ़्तर की कुर्की

Webdunia
शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 (20:12 IST)
Indore MP News : एडीजे कोर्ट से हुए एक आदेश के चलते आज नगर निगम मुख्यालय में जिला कोर्ट से आई पुलिस और वकीलों की टीम ने निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों की गाड़ियों की जब्ती कुर्की कर ली। गौरी शंकर विरुद्ध नगर निगम के प्रकरण में सवा 2 करोड़ रुपए की राशि न देने के चलते नगर निगम के खिलाफ ये कार्यवाही की गई। बजावरी प्रकरण में उक्त आदेश कोर्ट ने जारी किया है। इसके पालन में निगम पहुंची टीम ने अधिकारियों की गाड़ियों के साथ-साथ ऑफिस के सभी सामानों को भी जब्‍त कर लिया, जिसमें आलमारी, पंखे, कुर्सी, एसी, सोफे सहित अन्य समान शामिल है।

जिस वक्त यह कार्रवाई निगम आयुक्त कार्यालय में चल रही थी, उस वक्त दूसरे हिस्से में नगर निगम का बजट सम्मेलन चल रहा था, जिसमें महापौर, आयुक्त से लेकर सभी जिम्मेदार थे। एक ओर नगर निगम 1000 करोड़ की राजस्व वसूली का जश्न मना रहा है, वहीं दूसरी ओर जिला कोर्ट की टीम 2 करोड़ 24 लाख की वसूली को लेकर नगर निगम मुख्यालय कुर्की करने पहुंची।
ALSO READ: 24x7 चलेगा महाअभियान, इंदौर में 30 हजार डॉग्स की होगी नसबंदी, रोज पकड़ेंगे 175 कुत्‍ते, जानिए क्‍या है पूरा प्‍लान?
अभी जिला कोर्ट की टीम मुख्यालय में ही मौजूद है। 2017 में गणेशगंज में रोड चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए मकान की क्षतिपूर्ति राशि के लिए रविशंकर मिश्रा ने लगाया था हाईकोर्ट में परिवाद।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

मिदनापुर जिले में एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से 3 हाथियों की मौत

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

क्यों ब्लड डोनेट करते हैं आर्मी के डॉग्स, जानिए किस काम आता है ये खून

अगला लेख