Hanuman Chalisa

इंदौर के पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (09:24 IST)
Indore PF Commissioner Mukesh Rawat arrested: 58 दिन से फरार बन्हेरी (ग्वालियर) गांव के सरपंच विक्रम रावत (Vikram Rawat) की हत्या में शामिल इंदौर के पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत (Mukesh Rawat) को ग्वालियर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ग्वालियर के लिए लेकर रवाना हो चुकी है और शाम तक उसे ग्वालियर लाया जा सकता है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश की वजह से बन्हेरी गांव के सरपंच विक्रम रावत की हत्या दिनदहाड़े कर दी गई थी। उस समय वे (विक्रम रावत) अपने वकील से मिलने के लिए उनके घर आए हुए थे। तभी घात लगाकर बैठे हुए आरोपियों ने विक्रम पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया था।
 
गोली लगने के बाद विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई थी और इस घटना में अन्य आरोपियों के साथ ही इंदौर के पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत का नाम भी शामिल था। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी लेकिन वे फरार थे। मुखबिर की सूचना पर ग्वालियर पुलिस गिरफ्तार करने के लिए मुंबई गई और गिरफ्तार कर लिया।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख