Hanuman Chalisa

एक मई से बंद रहेंगे आठवीं तक स्कूल

Webdunia
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (17:43 IST)
इंदौर। भीषण गर्मी एवं तापमान में वृद्धि के मद्देनजर इंदौर जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक की शालाओं का संचालन बंद करने और कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन प्रात: 11 बजे तक करने का फैसला किया है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इंदौर के कलेक्टर पी. नरहरि ने शुक्रवार को जिले में संचालित स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने शासकीय एवं अशासकीय शालाओं एवं सीबीएसई तथा आईसीएसई तथा अन्य बोर्ड से संबद्ध शालाओं में भीषण गर्मी एवं तापमान में लगातार वृद्धि के कारण अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के दृष्टिगत प्री प्रायमरी एवं कक्षा 1 से 8 तक की शालाओं के लिए 1 मई से शालाओं का वर्तमान सत्र के लिए संचालन बंद रखने एवं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की कक्षाओं का संचालन प्रात: 11 बजे तक करने का आदेश दिया है।
 
सूत्रों के अनुसार उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिला प्रशासन ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र को भी निर्देश दिए हैं कि वे उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करवाना सुनिश्चित करें। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

अगला लेख