Biodata Maker

इंदौर में क्यों भड़कीं जया बच्चन? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Webdunia
मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (23:28 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन पर उनकी तस्वीरें लेने से मना करने की बात नहीं माने जाने के कारण हवाई अड्डा कर्मचारियों पर नाराजगी जताई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जया बच्चन वीडियो की शुरुआत में अंग्रेजी में कहती सुनाई पड़ रही हैं- 'कृपया मेरी तस्वीरें मत लीजिए। क्या आप अंग्रेजी नहीं समझते?'
 
एरोड्रम पुलिस थाने के प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि हवाई अड्डे के कुछ अस्थायी कर्मचारी उस वक्त बच्चन की तस्वीरें ले रहे थे, जब वे अपने पति अमिताभ बच्चन के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने इंदौर पहुंची थीं। इस बीच वाकये का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर फैल चुका है। जया बच्चन वीडियो की शुरुआत में अंग्रेजी में कहती सुनाई पड़ रही हैं- 'कृपया मेरी तस्वीरें मत लीजिए। क्या आप अंग्रेजी नहीं समझते?'
 
बहरहाल, जब लोगों ने इस अनुरोध के बावजूद उनकी तस्वीरें लेना बंद नहीं किया तो समाजवादी पार्टी की 74 वर्षीय सांसद को वीडियो में यह कहते हुए रवाना होते देखा गया कि ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए। मौके पर मौजूद एक सुरक्षाकर्मी बच्चन की नाराजगी के बाद तुरंत हरकत में आया और उसने लोगों से कहा कि वे अपने कैमरे बंद कर लें।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख