Hanuman Chalisa

जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर वन महोत्सव का आयोजन

Webdunia
जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर श्री राम सेंटिनल स्कूल के छात्रों व शिक्षकों के साथ वन महोत्सव मनाया गया। 
 
 सेंटर की निदेशिका डॉ. जनक पलटा मगिलिगन ने हर किसी का सेंटर पर विकसित की गई स्वदेशी व विलुप्त हो रहे पेड़ो के पौधे भेंट कर स्वागत किया। 
 
इनमें रत्नज्योत, शहतूत, सागवान, मेहंदी (हीना) जैसी विलुप्त प्रजातियां शामिल थीं। शहर के घरों के लिए गमलों में उगाई जाने वाली मौसमी सब्जियां लौकी, गिलकी, करेले के सीडबॉल भी भेंट किए गए। 
 
उन्होंने यह भी प्रशिक्षण दिया कि कैसे नीम, करणज, बेशर्म, धतूरा और आंकड़ा के पौधारोपण से पहले जैविक तरीके से कुछ प्राकृतिक खाद और गोमूत्र डालकर पेड़ लगाए जाने चाहिए। 

वन महोत्सव के महत्व के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दो महीने हर एक दिन वनमहोत्सव मनाने का संकल्प लेना चाहिए। क्योंकि अब पानी और ऑक्सीज़न में कमी आती जा रही हैं। हमें पेड़ों की आवश्यकता है। उन्होंने पेड़ो की कटाई रोकने व घरेलू प्रदूषण से महिलाओं को बचाने के लिए सोलर कुकर के उपयोग के बारे में बताया। 
 
श्री राजेंद्र चौहान व श्रीमती नन्दा चौहान ने उन्हें सेंटर का भ्रमण करवाया और सेंटर पर लगे पेड़-पौधों व खेत में लगी ऑर्गेनिक फसल दिखाई। छात्र उन दुर्लभ पौधों के लिए बहुत उत्साहित थे और कहा कि उन्होंने यह न तो किताबों में देखा है और न ही जीवन में। उन्होंने अपने स्कूल व अपनी कॉलोनियों में वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया और राखी पर अपने पैतृक गांव जाकर पेड़ लगाने का निर्णय किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: शिवसेना यूबीटी संसदीय दल की बैठक में 3 सांसद ही शामिल

30,000 करोड़ का NSE IPO! टूट सकता है LIC और Hyundai का रिकॉर्ड, जानिए कौन बेच रहा है सबसे ज्यादा शेयर

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वेलरी पार्क

क्या AAP में भी होगी बड़ी टूट? रामदास अठावले के दावे से गरमाई सियासत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से पांच दिन केे मध्यप्रदेश दौरे पर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनों में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

अगला लेख