Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में दूषित पानी से मौत मामले में मीडियाकर्मी पर झल्लाए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , कहे अपशब्द

Advertiesment
Kailash Vijayvargiya
शहर में दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर रख दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद इंदौर के भागीरथपुरा में हुई घटना को लेकर गंभीर हैं और उन्होंने बुधवार को इंदौर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती लोगों से बात कर उनका हाल भी जाना।
पर मीडिया के सवाल पर इस कदर भड़क गए कि अभद्र शब्द तक कह डाले। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मीडियाकर्मी को अभद्र शब्द कहते वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। बैठक में हिस्सा लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बाहर आए तो मीडिया ने सवाल किए। 
जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन को इलाज में खर्च पैसों का रिफंड अभी तक नहीं मिला है। इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- अरे छोड़ो यार, तुम फोकट सवाल मत पूछो। इस पर रिपोर्टर ने कहा- यह फोकट सवाल नहीं है। हम वहां होकर आए हैं। इसके जवाब में मंत्री विजयवर्गीय ने झल्लाते हुए अपशब्द कह दिए।

अपशब्दों पर प्रकट किया खेद  
कैलाश विजयवर्गीय ने अपशब्दों को लेकर खेद जताया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि मैं और मेरी टीम पिछले दो दिनों से बिना सोए प्रभावित क्षेत्र में लगातार स्थिति सुधारने में जुटी हुई है। दूषित पानी से मेरे लोग पीड़ित हैं और कुछ हमें छोड़कर चले गए, इस गहरे दु:ख की अवस्था में मीडिया के एक प्रश्न पर मेरे शब्द गलत निकल गए। इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं। लेकिन जब तक मेरे लोग पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ नहीं हो जाते, मैं शांत नहीं बैठूंगा। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जहरीले पानी से जान, SIT से जांच की मांग, महापौर और मुख्यमंत्री को पत्र