Crime News: अपहरण व नोटों की बरसात से पुलिस की नजरों में चढ़ा भूमाफिया

Webdunia
शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (12:45 IST)
इंदौर। पुलिस ने एक ऐसे भूमाफिया को पकड़ा है, जो टॉयलेट में नोटों की बरसात कर रहा था। यह भूमाफिया यूनुस पटेल है तथा वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। हत्या का मामला भी उस पर दर्ज हो चुका है। उसके संबंध  मैरिज गार्डन बनाने के बाद बड़े भूमाफियाओं और नेताओं से बन गए और वह रातोरात करोड़पति बन गया।

ALSO READ: आज विश्व समुद्र दिवस : 25 खास बातें जो आप नहीं जानते
 
नोटों की बरसात करने के कारण यूनुस का बेटा अफसरों की नजरों में चढ़ा तथा इसके बाद जब उसने डेली कॉलेज के छात्र श्रीवत्स नवीन जैन का अपहरण करने की कोशिश की तो अफसरों ने उसकी पूरी कुंडली बना ली थी। यूनुस, सलीम, इलियास, सादिक, सिकंदर पटेल, सोहराब पटेल के अवैध अतिक्रमण से भी कब्जा मुक्त करवाया गया।

ALSO READ: जम्मू कश्मीर में 4 माह में 14 बार घुसपैठ के प्रयास, सुरक्षाबलों ने 21 आतंकियों को ‍किया ढेर
 
यूनुस का बेटा फैजल नशा करता है और इसी नशे की लत में आकर में उसने पिछले दिनों एक सितारा होटल का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया। इस वीडियो में फैजल टॉयलेट में नोटों की बरसात करता हुआ दिख रहा था। लाखों रुपए टॉयलेट में डालने जैसी हरकत अफसरों तक पहुंच गई। हालांकि दबाव के कारण तब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की लेकिन इसके बाद फैजल पटेल का एक और मामला सामने आया। उसने संयोगितागंज थाना क्षेत्र में डैली कॉलेज के छात्र श्रीवत्स नवीन जैन को अगवा करने की कोशिश की। आरोपित ने जैन के साथियों को भी चाकू दिखाकर जान से खत्म करने की धमकी दी। मामले में फैजल पर केस दर्ज हुआ लेकिन उसने अग्रिम जमानत ले ली। यूनुस के भी भाजपा नेताओं से गहरे संबंध है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

Haryana Congress Candidate List : हरियाणा की 8 सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

भारत ने मानवाधिकारों के हनन वाली अमेरिकी रिपोर्ट को नकारा, बताया पक्षपातपूर्ण

इंदौर कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति की मुश्किलें बढ़ी, दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का प्रकरण, 17 साल पुराना मामला

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

अगला लेख