Dharma Sangrah

महानआर्यमन बने MPCA के नए अध्यक्ष, पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगाया गले

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 2 सितम्बर 2025 (14:42 IST)
ग्वालियर के शाही सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया ने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की कमान संभाल ली है। इंदौर में आयोजित समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने उन्हें पदभार सौंपा। इस मौके पर उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वहां मौजूद रहे, पद संभालने के पिता ज्‍योतिरादित्‍य ने बेटे को गले लगा लिया।

इससे पहले साल 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन से वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष खांडेकर MPCA के अध्यक्ष बने थे। इस बार महानआर्यमन सिंधिया अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे, इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना पहले से ही तय था। महानआर्यमन सिंधिया, सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जिन्होंने MPCA की कमान संभाली है। उनके दादा माधवराव सिंधिया और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लंबे समय तक इस पद पर रह चुके हैं।

17 नवंबर 1995 को जन्मे महानआर्यमन वर्तमान में मध्य प्रदेश लीग (MPL) के अध्यक्ष और ग्वालियर संभाग क्रिकेट संघ (GDCA) के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने देहरादून के दून स्कूल से पढ़ाई करने के बाद अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। क्रिकेट के अलावा उन्हें संगीत का भी शौक है।
Edited By: Navin Rangiyal 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, कौन होगा मुख्‍यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

UP : योगी जैसे CM की कल्पना मुश्किल, लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

पीएसी की नई महिला बटालियन बनी ‘ऊदा देवी बटालियन’, CM योगी और राजनाथ सिंह ने किया प्रतिमा का अनावरण

Shimla : अवैध संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर 4 महिलाओं सहित 6 पर FIR

अगला लेख