सैन्य अधिकारी को बंधक बनाने और महिला मित्र से रेप का आरोपी मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दोनों मास्टरमाइंड गिरफ्तार, देर रात तीसरे को मानपुर के जंगल से पकड़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024 (11:51 IST)
इंदौर। इंदौर जिले के महू में बीती मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी को बंधक बनाने और उनकी महिला मित्र के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल में पुलिस ने सभी 6 आरोपियों की पहचान कर ली है। पकड़े गए 2 आरोपियों अनिल बारोर और पवन बंसुनिया को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने इनकों 5 दिनों की रिमांड पर लिया है। तीसरे आरोपी रितेश भाभर को भी मानपुर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

ALSO READ: MP: महू के पास 2 सैन्य अधिकारियों पर हमला, महिला मित्र से रेप
 
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। अब 3 अन्य फरार आरोपियों रोहित गिरवाल, संदीप सिंह वारिया और सचिन मकवाना पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है और उनकी तलाश जारी है।
 
घटनाक्रम के अनुसार महू सैन्य क्षेत्र में यंग ऑफिसर कोर्स का प्रशिक्षण ले रहे 2 सैन्य प्रशिक्षु अधिकारी मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को 2 युवतियों के साथ जामगेट के कोर्ट पास बने छोटी जाम फायरिंग रेंज गए मल थे, जहां उनके साथ बदमाशों ने पर मारपीट की गई और पर्स लूट लिए।इसके बाद बदमाशों ने एक सैन्य प्रशिक्षु अधिकारी और युवती को बंधक बना लिया और दूसरे सैन्य अधिकारी व दूसरी युवती को 10 लाख रुपए लाने भेज दिया।
 
इसी बीच घटना स्थल पर बंधक बनाई गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। इसका जिक्र प्रारंभिक एफआईआर में है। पुलिस ने डकैती, गलत तरीके से रोकना, जबरन वसूली, सामूहिक दुष्कर्म, गालियां देने, मारपीट करना, अवैध हथियार रखने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

ALSO READ: सैन्य अधिकारियों और उनकी महिला मित्रों पर हमले को लेकर राहुल ने साधा केंद्र और एमपी सरकार पर निशाना
 
वहीं इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्र कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में सेना के अधिकारी तक सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की जनता त्रस्त है। मुख्यमंत्री गृहमंत्री भी हैं। उनके राज में सेना तक असुरक्षित है तो प्रदेश की जनता का क्या होगा? मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे मामलों में बहुत सख्त है। कोई भी ऐसी गलती करेगा तो बचेगा नहीं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

अगला लेख