चार राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी परिवर्तन पार्टी

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (20:54 IST)
Parivartan Party of India News: परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है। पार्टी ने इंदौर संभाग के विधानसभा प्रत्याशियों के नाम भी जारी कर दिए हैं। 
 
परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह रावत पार्टी देश के 22 राज्यों में अपने संगठन का विस्तार कर चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारी है। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। 
 
उन्होंने बताया कि पार्टी इंदौर संभाग के कुछ प्रत्याशियों के नाम भी तय कर दिए हैं। बड़वानी-पानसेमल विधानसभा प्रत्याशी अनिल उर्फ बंटी सिसोदिया, राजगढ़-ब्यावरा से कमलेश गुप्ता, खिलचीपुर से रामबाबू दांगी, उज्जैन उत्तर से राहुल जाट, इंदौर से प्रवीण परमार, इंदौर विधानसभा चार से गौरव अग्रवाल, अंबेडकर नगर (महू) से कमल नायक, मुरैना-जौरा से अनिल सिंह धाकड़,  मुरैना-सबलगढ़ से एडवोकेट सत्येंद्र सिंह धाकड़ के नाम फाइनल किए गए हैं। 
 
इस कार्यक्रम में परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय रावत के अलावा मराठी फ़िल्म निर्माता निर्देशक व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय गोठी एवं हिंदी फिल्म निर्माता-निर्देशक, अभिनेता और युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  इंदौर संभाग प्रभारी राजवीर सिंह सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष जाकिर मंसूरी, सुधीर बेरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मकसूद पटेल, आगर जिला अध्यक्ष हेमराज डांगी, माधव सिंह यादव, मुकेश खेड़े आदि मौजूद थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मालेगांव ब्लास्ट मामले में फैसला कुछ ही देर में, साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी कोर्ट में मौजूद

बड़ी खबर, अमेरिकी नौसेना का एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में गड़बड़ी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल, हजारों यात्री परेशान

अमेरिकी टैरिफ पर भड़की कांग्रेस, पूछा ट्रंप और मोदी की दोस्ती से हमें क्या मिला?

महंगा पड़ेगा कबूतर को दाना डालना, होगी FIR

अगला लेख