Hanuman Chalisa

टीएमसी में तलवार के बल पर जा रहे हैं लोग : कैलाश विजयवर्गीय

Webdunia
मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (17:36 IST)
प्रमुख बिंदु
 
इंदौर। धनतेरस के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने पारंपरिक कार्य को किया और सालों पुरानी दुकान पर वे एक बार फिर किराना सामान बेचते नजर आए। इस दौरान विजयवर्गीय ने नंदानगर स्थित अपनी पुश्तैनी दुकान पर मीडिया से चर्चा करते हर बार की तरह विजयवर्गी सटीक और सीधे बयान देकर विपक्ष पर निशाना साधा। जहां उन्होंने मंगलवार को यूपी में कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर सवाल उठाए तो वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी पर भी सीधे निशाना साधा।
 
विजयवर्गीय ने सबसे पहले पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल द्वारा दिए गए बयानों को लेकर कहा कि अगर परिवार का कोई बुजुर्ग गाली भी देता है तो उसे आशीर्वाद समझकर स्वीकार लेना चाहिए। इधर उत्तरप्रदेश चुनाव में प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस उत्तरप्रदेश में खत्म हो चुकी है। प्रियंका गांधी काफी मेहनत कर रही है और मीडिया भी उन्हें सपोर्ट कर रही है। बावजूद इसके यह साफ है कि यूपी में कांग्रेस नही बची है। यूपी चुनाव के पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के बयान को अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस यूपी में प्रियंका गांधी के भरोसे है।

 
ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में कानून का राज नहीं है और प्रजातंत्र पर वहां सरकार और सीएम को भरोसा नहीं है। इतना ही नहीं चुनावी रंजिश को आगे बढ़ाते हुए पश्चिम बंगाल की सरकार ने भाजपा सांसद पर हत्या, भ्रष्टाचार सहित कुल 120 अपराध दर्ज कर दिए व मुझ पर भी 20 से ज्यादा केस लगा दिए गए। एक बड़ी बात कहते हुए उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं जैसे इस्लाम, तलवार के दम पर देश में आया था उसके बाद पश्चिम बंगाल में ममता सरकार भाजपा नेताओं को तलवार के दम पर टीएमसी में शामिल कराकर तानाशाह के रूप में शासन कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख