Hanuman Chalisa

पुलिस ने किया फर्जी एड्वाइजरी कंपनी का भंडाफोड़, 15 कर्मचारी हिरासत में

Webdunia
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (12:09 IST)
इंदौर। तिलकनगर थाना पुलिस ने फर्जी एड्वाइजरी कंपनी चलाने वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा 15 कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि वे किस तरह से देशी व विदेशी निवेशकों के साथ ठगी करते थे। कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला है कि ठगी करने के बदले उन्हें वेतन के अलावा बोनस के रूप में राशि दी जाती थी।
 
आरोपियों के लैपटॉप और कम्प्यूटर के और मोबाइल सहित अन्य सामग्री जब्त कर पता चला कि उन्होंने केवल विदेशी निवेशकों से ही 20 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है। यह राशि वे पेमेंट गेटवे एप पे-पल और रेवल के जरिये खाते खोलकर डॉलरों में मंगवाते थे।
 
तिलकनगर टीआई ने बताया कि आरोपित दिखावे के लिए कैपिटल प्राइड कंपनी चल रहे थे। पुलिस ने जब काम कर रहे कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की तो सभी से 5 फर्जी एडवाइजरी कंपनियों के नाम पता चले। पुलिस ने इस मामले में संविद नगर स्थित दफ्तर के 15 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

महिलाओं से छेड़छाड़ की तो यमराज करेंगे इंतजार, CM योगी की दो टूक

निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई गति, योगी सरकार जिला समन्वयकों को देगी विशेष ट्रेनिंग

अगला लेख