महिला की मौत के बाद इंदौर के मेट्रो अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Webdunia
मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (22:24 IST)
इंदौर। एक महिला की मौत के बाद उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने इंदौर के मेट्रो अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से महिला की जान चली गई। महिला 3 दिन से डॉक्टरों से शिकायत कर रही थी लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया।
 
जबलपुर निवासी काजल पति प्रियांक पैगवार (25 वर्ष) को अंतिम चौराहे पर स्थित मेट्रो अस्पताल में 25 जून को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था।
 
पिता जगदीश ताम्रकार ने बताया कि ऑपरेशन के जरिए उसे बेटा हुआ। कुछ समय बाद उसे पेट में तकलीफ हुई। शुरू में डॉक्टरों ने अनदेखी की और बाद में 4 जुलाई स्थिति गंभीर बताते हुए चोइथराम अस्पताल रैफर कर दिया। आज सुबह काजल की चोइथराम अस्पताल में मौत हो गई।
 
परिजनों ने शव के साथ अस्पताल के बाहर आधे घंटे तक प्रदर्शन किया। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान वहां जाम लग गया।
 
दिग्विजय का काफिला रोका : इस दौरान वहां से पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह का काफिला गुजरा तो लोगों ने उसे रोक लिया। उनसे अस्पताल प्रबंधन की शिकायत की। दिग्विजयसिंह ने इस मामले में आईजी से भी बात की।
 
CSP के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन : मौके पर पहुंचे सीएसपी जयंत राठौर से परिजनों ने डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। सीएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने पर परिजन शव लेकर वहां से रवाना हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

यूपी में पीएम मोदी की 3 सभाएं, अमेठी में अमित शाह और राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

अगला लेख