Publish Date: Tue, 13 Feb 2024 (23:52 IST)
Updated Date: Wed, 14 Feb 2024 (08:11 IST)
खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग परिसर में आज रात अचानक आग लग गई। आग लगने से परिसर में चारों तरफ हड़कंप मच गया।
आग लगने की खबर लगते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर बिग्रेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।