Hanuman Chalisa

इंदौर के महाविद्यालय रैंगिंग में सरकार हुई सक्रिय

Webdunia
सोमवार, 20 मार्च 2017 (23:56 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने इंदौर के एक महाविद्यालय में हुई रैंगिंग के मामले में उच्च शिक्षा विभाग और पुलिस उपमहानिरीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
 
सोमवार को जारी विज्ञप्ति में आयोग ने पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर से कहा है कि वे पुलिस विवेचना में रही कमियों को दूर करने के लिए न्यायालय की अनुमति से आगे की विवेचना कर पूरक चालान पेश करे। रैगिंग संबंधी बिंदुओं की जांच करें।
 
आवेदक छात्र की 7 सितंबर 16 को शर्ट उतरवाई गई थी। जिसे 8 सितंबर 16 की घटना से जोड़कर देखा जाना चाहिए था। उसकी नाक, मुंह से खून आने, थाने में सूचना देने और प्राचार्य से शिकायत का उल्लेख एफआईआर और कथन में नहीं किया गया जिसका उपयोग विवेचना में किया जाना चाहिए था।
 
इसी तरह आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग से जानना चाहा है कि पीड़ित छात्र शिवम को मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत 50 हजार की क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने की अनुशंसा क्यों न की जाय। आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग से यह भी कहा है कि वह कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नियमों के मुताबिक और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अधिनियम के अनुसार कार्यवाही कर आयोग को अवगत कराएं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख