इंदौर में बड़ा हादसा, फॉर्म हाउस की छत गिरी, मलबे में दबे 6 मजदूर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 (10:17 IST)
Indore news : इंदौर जिले के महू तहसील में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चोरल के गवली पूरा में निर्माणधीन फॉर्म हाउस की छत गिरने से 6 मजदूर मलबे में दब गए। सभी को आज सुबह एंबुलैंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। ALSO READ: स्मार्ट सिटी इंदौर के ट्रैफिक और सड़कों की बदहाली को बयां करती 12 तस्वीरें
 
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर चोरल क्षेत्र में बन रहे एक रिजॉर्ट के निर्माणाधीन ‘कॉटेज’ की सीमेंट की छत गिर गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इंदौर का एक वकील चोरल में यह फार्म हाउस बनवा रहा था। फार्म हाउस बनाने के लिए सभी मजदूर इंदौर से ही वहां पर गए थे। कल दिनभर काम करने के बाद मजदूर रात में खाना खाकर निर्माणाधीन छत के नीचे ही सो गए। छत गिरने पर सभी मजदूर दब गए।
 
छत को लोहे के एंगल पर बनवाया जा रहा था। एंगल झुकने से छत गिर गई। लोहे के एंगल छत के सीमेंट कांक्रीट का भार नहीं सह सके, इस वजह से हादसा हुआ।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

Gujarat : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email के बाद मचा हड़कंप

बिहार में कैसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम, चुनाव आयोग ने जारी की दस्तावेजों की नई सूची

रूस ने यूक्रेन पर दागे 100 से ज्‍यादा ड्रोन, नागरिक इलाकों को बनाया निशाना, 10 लोगों की मौत, 3 बच्चों समेत कई घायल

अगला लेख