पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला भाजपा में शामिल, इंदौर में कांग्रेस को बड़ा झटका
						
		
						
				
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से थे टिकट के दावेदार
			
		          
	  
	
		
										
								
																	Sanjay Shukla joins BJP : इंदौर में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब जिले के 2 पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी भाजपा में शामिल हो गए।
 
 			
 
 			
					
			        							
								
																	
									
										
								
																	
	सुरेश पचौरी के साथ भाजपा में शामिल होने वाले इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला कांग्रेस के दिग्गज नेता है। 2018 के विधानसभा चुनाव में वह इंदौर-1 सीट से विधायक चुने गए थे। हालांकि पिछले चुनाव उन्हें कैलाश विजयवर्गीय ने हराया था।
	 
	संजय शुक्ला इंदौर से कांग्रेस से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी कर रहे थे। ऐसे में जब भाजपा ने अभी इंदौर सीट से अपना लोकसभा उम्मीदवार नहीं घोषित किया है तब संजय शुक्ला के भाजपा में आने से इंदौर के सियासी समीकऱण बदल सकते हैं।
								
								
								
										
			        							
								
																	
	 
	देपालपुर से कांग्रेस विधायक रहे विशाल पटेल के भाजपा में आना भी कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के मनोज पटेल ने हराया था।