Hanuman Chalisa

इंदौर में छात्रों से भरी बस ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 3 की मौत

Webdunia
बुधवार, 30 मार्च 2022 (08:42 IST)
इंदौर। इंदौर के सुपर कॉरिडोर इलाके में मंगलवार दोपहर एक स्कूली बस ने एक्टिवा पर सवार 3 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक्टिवा सवार तीनों ही लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में स्कूली बस में सवार कुछ बच्चों को भी चोट लगी है। बताया जा रहा है मृतक पीथमपुर के ग्राम धन्नड़ के निवासी थे और वे नंदानगर स्थित अस्पताल में इलाज हेतु जा रहे थे। मृतकों के नाम लक्ष्‍मण साहू, उनकी बेटी काजल और बेटा विपिन हैं।
 
यह हादसा इंदौर के गांधी नगर में सुपर कॉरिडोर पर दिलीप गांव के पास हुआ है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब किड्स कॉलेज की एक बस ने एक्टिवा पर सवार तीनों को ही जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार किड्स कॉलेज की बस में करीब 35 बच्चे सवार थे जिनमें से 15 से अधिक बच्चे भी घायल हुए हैं।
 
बस से टक्कर इतनी जोरदार लगी थी कि एक्टिवा के परखच्चे तक उड़ गए थे। एक्सीडेंट के बाद बस का ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर बस को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। यह बस आरटीओ के रिकॉर्ड में भी दर्ज नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

'द डायसपार्क स्कूल' की मेजबानी में हुआ 'चेकमेट चैलेंज' रैपिड शतरंज स्पर्धा का आयोजन

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

अगला लेख