इंदौर: चिड़ियाघर में बाघिन ने जन्मा तीन रंग का अनोखा शावक, वायरल हुआ फोटो

Webdunia
मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (12:55 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित चिड़ियाघर (Zoo) में एक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया। इन तीनों शावकों का रंग अलग-अलग है। सबसे खास बात तो ये है कि इनमें से एक शावक तीन रंग का है। इसका रंग पीला, सफेद और काला है। चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक ऐसे कलर-कॉम्बिनेशन वाला बाघ दुनिया में और कहीं नहीं है।  
 
चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार तीन रंग के संयोजन वाला ऐसा बाघ दुनिया में इकलौता है। बाघिन और तीनों शावक पूर्णतः स्वस्थ हैं। वायरल तस्वीरों में बाघिन को इन शावकों को दूध पिलाते भी देखा गया है।  
 
9 साल की बाघिन रागिनी को पिछले कुछ महीनों से छह साल के बाघ विक्की के साथ रखा गया था। प्रबंधकों को लगा कि बाघिन गर्भवती है, इसलिए उसे अलग बाड़े में रखा गया था। लेकिन, उसने बच्चों को जन्म नहीं दिया, जिसके बाद उसे फिर से सामान्य बाड़े में रख दिया गया। रविवार को बाघिन ने एक के बाद एक तीन शावकों को जन्मा। 
 
रविवार को जब भारी संख्या में दर्शक चिड़ियाघर पहुंचे थे। उसी समय बाघिन ने इन तीनों शावकों को जन्म दिया, जिनमें से एक तीन रंगों वाला था। दर्शकों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपनी आंखों से देखा और कैमरे में कैद किया। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद कई दर्शक इस अनोखे शावक को देखने चिड़ियाघर पहुंच रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honda की पहली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक WN7 लॉन्च, 130 KM की रेंज, भारत में क्या रहेगी कीमत

Love jihad : इंदौर में लड़कियों का नंबर मांगा तो खैर नहीं, विधायक के बेटे ने जारी किया फरमान

online gaming bill 2025 : क्या हैं ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, अश्विनी वैष्णव ने बदलावों पर क्या कहा

EPFO ने आसान की 7 करोड़ से ज्यादा अंशधारकों की राह, पासबुक चेक करना भी होगा आसान

Amit Shah : वोटर अधिकार यात्रा घुसपैठिया बचाव यात्रा, बिहार में राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह

सभी देखें

नवीनतम

बाबा के यूपी में कभी नहीं आऊंगा सर! एनकाउंटर के बाद पांचवां शूटर भी गिरफ्तार, दिशा पाटनी के घर की थी गोलीबारी बरेली

उत्तर प्रदेश में आमजन की आवाज से बन रहा विकास का रोडमैप

प्रदेश की समृद्ध परंपरा, हुनर और उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा यूपीआईटीएस 2025 : योगी आदित्यनाथ

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, पहुंचा 702.97 अरब डॉलर के पार, जा‍निए कितनी हुई बढ़ोतरी

युवक ने दी योगी को गोली मारने की धमकी, CM मथुरा में ही थे, मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

अगला लेख