Hanuman Chalisa

PFI से जुड़ी महिला इंदौर में गिरफ्तार, लगा यह आरोप...

Webdunia
रविवार, 29 जनवरी 2023 (18:02 IST)
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से कथित तौर पर संबंध रखने वाली 30 वर्षीय एक महिला को अदालत की कार्यवाही का वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिवक्ताओं ने महिला पर शक जताते हुए महिला अधिवक्ताओं की मदद से उसे पकड़ लिया और फिर पुलिस को सूचना दी।गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसे इस काम के लिए 3 लाख रुपए दिए गए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश रघुवंशी ने बताया कि बजरंग दल नेता तनु शर्मा से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान उनके वकील अमित पांडे और सुनील विश्वकर्मा ने इंदौर जिला अदालत परिसर की अदालत संख्या 42 के अंदर एक महिला को शनिवार को वीडियो बनाते हुए देखा।

उन्होंने कहा, दोनों अधिवक्ताओं ने महिला पर शक जताते हुए महिला अधिवक्ताओं की मदद से उसे पकड़ लिया और फिर एमजी रोड पुलिस को सूचना दी। महिला को शनिवार शाम को पहले हिरासत में लिया गया और बाद में रात को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

रघुवंशी ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला की पहचान इंदौर की सोनू मंसूरी के रूप में हुई और उसने खुलासा किया कि वरिष्ठ वकील नूरजहां खान ने उसे वीडियो बनाने का काम सौंपा था तथा इस वीडियो को पीएफआई को भेजा जाना था। रघुवंशी ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसे इस काम के लिए 3 लाख रुपए दिए गए थे, जिसे बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मंसूरी से पीएफआई से उनके कथित संबंधों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ की जा रही है। उसे रविवार दोपहर को अदालत में पेश किया जाएगा। रघुवंशी ने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है और ठोस सबूत मिलने पर वकील नूरजहां खान के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। (सांकेतिक फोटो) 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

अगला लेख