पुण्यतिथि विशेष : मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम के 10 प्रभावशाली विचार

Webdunia
A. P. J. Abdul Kalam : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम 'मिसाइलमैन' के नाम से विख्यात है। उनका जीवन उनके संघर्षों और सफलता की अनूठी मिसाल है। उन्होंने अपने जीवन में कई उपलब्धियों को प्राप्त किया और दुनियाभर में भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया। कलाम ने अपने जीवन में विषम परिस्थितियों के बावजूद वो सब कर दिखाया जिसका सपना देखना भी किसी साधारण इंसान के लिए मुश्किल है। 27 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि है। 
 
आइए यहां जानते हैं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के 10 प्रेरणादायी विचार-A. P. J. Abdul Kalam Quotes
 
1.  जब तक भारत दुनिया का सामना नहीं करता, उसकी कोई इज्जत नहीं करेगा। इस संसार में डर के लिए कोई जगह नहीं है। ताकत सिर्फ ताकत का ही सम्मान करती है। 
 
2. मुश्किलों के बाद हासिल की हुई सफलता ही असली आनंद देती है। 
 
3. एक नेता वह होता है जिसकी एक सोच हो, जिसमें कुछ कर गुजरने का जज्बा हो। जो मुश्किलों में डरे नहीं। बल्कि उसे यह पता हो कि समस्याओं का सामना कैसे किया जाए। सबसे महत्वपूर्ण, जो अपनी बात पर कायम रहे।
 
4. चलिए अपना आज कुर्बान करें ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल मिल सके। 
 
5. अपने मिशन में कामयाब होने का सिर्फ एक ही रास्ता है, किसी भी काम को पूरी लगन के साथ करो।
 
6. सपने पूरे हों, इसके लिए पहले उन्हें देखना जरूरी होता है। 
 
7. रचनात्मकता भविष्य में सफलता की कुंजी है और प्राथमिक शिक्षा के दौरान ही शिक्षक बच्चों की रचनात्मकता को उभार सकते हैं।
 
8. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार से मुक्त होना है और खूबसूरत दिमाग वाले लोगों से भरना है तो समाज में तीन ऐसे लोग हैं, जो ऐसा कर सकते हैं। वे हैं- पिता, माता और अध्यापक।
 
9. मैं अलग सोचने वाले युवा लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि जिनमें कुछ खोजने का, घूमने का, नामुमकिन को संभव करने का और समस्याओं को जीतने का दम है वे इस मार्ग पर चलना जारी रखें।  
 
10. आसमान की तरफ देखो। हम अकेले नही हैं। सारा जहां हमारा दोस्त है और सपने देखने और उन्हें पूरा करने वालों की मदद करता है।

ALSO READ: Friendship Day 2023 : फ्रेंडशिप डे पर दिलचस्प निबंध हिन्दी में

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, जानिए चौंकाने वाले कारण

बहुत भाग्यशाली होते हैं इन 5 नामाक्षरों के लोग, खुशियों से भरा रहता है जीवन, चैक करिए क्या आपका नाम है शामिल

करोड़पति होते हैं इन 5 नामाक्षरों के जातक, जिंदगी में बरसता है पैसा

लाइफ, नेचर और हैप्पीनेस पर रस्किन बॉन्ड के 20 मोटिवेशनल कोट्स

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, जानें पर्यावरण संरक्षण पर 20 प्रेरणादायक और प्रभावी स्लोगन

पेट के लिए वरदान है जामुन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे

सावधान! अधूरी नींद की वजह से खुद को ही खाने लगता है आपका दिमाग

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

अगला लेख