Hanuman Chalisa

डॉ. बिधान चंद्र राय : बहुमुखी प्रतिभा के धनी

Webdunia
जन्म : 1 जुलाई 1882 
मृत्यु : 1 जुलाई 1962 

डॉ॰ बिधान चंद्र राय का जन्म 1 जुलाई 1882 को पटना (बिहार) जिले के बांकीपुर गांव में हुआ था। पिता का नाम प्रकाशचंद्र राय था। उनके पिता डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। बिधान चंद्र राय अपने पांचों भाई-बहनों सबसे छोटे थे। भारत में 1 जुलाई को उनका जन्मदिन 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस' के रूप में मनाया जाता है। वे पेशे से एक वरिष्ठ चिकित्सक तथा समाज सेवी और स्वतंत्रता सेनानी थे। 
 
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। वे 1922 में कलकत्ता मेडिकल जनरल के संपादक और बोर्ड के सदस्य बने। 
 
वे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तथा राष्ट्रीय कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेता एवं गांधीवादी थे। उन्होंने 1926 को अपना पहला राजनीतिक भाषण दिया तथा 1928 में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य चुने गए। उन्हें 'बंगाल का मसीहा' भी कहा जाता है। 
 
डॉ॰ बिधान चंद्र राय ने भारत की आजादी के बाद अपना पूरा जीवन चिकित्सा सेवा को समर्पित कर दिया। वे 1948 से पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री के रूप में चौदह वर्षों तक उसी पद पर रहे। 
 
डॉ॰ बिधान चंद्र राय का 1 जुलाई 1962 को ह्रदयघात से निधन हो गया। सन् 1961 में उन्हें 'भारत रत्न' से सम्मनित किया गया। सन् 1967 में दिल्ली में उनके सम्मान में डॉ. बीसी राय स्मारक पुस्तकालय की स्थापना की भ‍ी गई। 1 जुलाई को उनका जन्मदिन और पुण्यतिथि दोनों ही हैं। 

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख