Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Advertiesment
हमें फॉलो करें जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

WD Feature Desk

, सोमवार, 31 मार्च 2025 (16:12 IST)
Ghibli Founder Hayao Miyazaki: आजकल सोशल मीडिया पर हर तरफ घिबली एनिमेशन का जादू छाया हुआ है। लोग अपनी तस्वीरों को इस अनोखे एनिमेशन स्टाइल में बदल रहे हैं। पहले यह सुविधा सिर्फ प्रीमियम यूजर्स के लिए थी, लेकिन अब हर कोई इसका आनंद ले रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह घिबली एनिमेशन कहां से आया? इसके पीछे किसका दिमाग है और इसकी कहानी क्या है? आइए आज आपको मिलवाते हैं उस शख्स से जिनके दिमाग से जन्मा है घिबली।

कैसे बना जापान में जन्मा घिबली दुनिया का चाहीता 
घिबली का जन्म जापान में हुआ और ये हायाओ मियाजाकी और उनके स्टूडियो घिबली के दिमाग की नायब उपज है। मियाजाकी की फिल्मों को भी पूरी दुनिया में खासा पसंद किया जाता है। मियाजाकी ने 25 से ज्यादा एनिमेटेड फिल्में और टीवी सीरीज बनाई हैं। उनकी फिल्में, जैसे 'माय नेबर टोटोरो', 'स्पिरिटेड अवे' और 'प्रिंसेस मोनोनोके', मनोरंजन के साथ पर्यावरण सुरक्षा, शांति और मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी जागरूक करती हैं।

हयाओ मियाजाकी का शुरूआती जीवन और करियर
5 जनवरी, 1941 को टोक्यो में जन्मे, मियाजाकी का बचपन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बीता। गाकुशुइन विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में डिग्री लेंमे के बाद उन्होंने 1963 में, टोई एनिमेशन में एक एनिमेटर के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने कई टेलीविजन श्रृंखलाओं और फिल्मों में काम किया।

स्टूडियो घिबली की स्थापना
1985 में, मियाजाकी ने अपने सहयोगी इसाओ ताकाहाता और निर्माता तोशियो सुजुकी के साथ मिलकर स्टूडियो घिबली की स्थापना की। इस स्टूडियो ने जापानी एनीमेशन को एक नई ऊँचाई दी। घिबली की फिल्में अपनी अनूठी कहानी, शानदार एनीमेशन और गहरे संदेशों के लिए जानी जाती हैं।

हयाओ मियाजाकी की प्रमुख फिल्में
•    प्रिंसेस मोनोनोके (1997): यह फिल्म प्रकृति और मानव के बीच संघर्ष को दर्शाती है।
•    हाउल्स मूविंग कैसल (2004): यह फिल्म एक युवा टोपी बनाने वाली और एक जादूगर के बारे में है।
•    माय नेबर टोटोरो (1988): यह फिल्म दो बहनों और एक रहस्यमय वन आत्मा की कहानी है।
•    स्पिरिटेड अवे (2001): इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म का अकादमी पुरस्कार जीता।

कितनी है हयाओ मियाजाकी की संपत्ति
हयाओ मियाजाकी की संपत्ति के बारे में सटीक जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। हालांकि, विभिन्न स्रोतों के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी जाती है। उनकी आय का मुख्य स्रोत स्टूडियो घिबली की फिल्में,  डीवीडी बिक्री और मर्चेंडाइज हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या नेपाल भी सैन्य शासन की ओर बढ़ रहा है?