हैरी पॉटर के जन्‍म की दि‍लचस्‍प कहानी

Webdunia
ND
ND
कई बार आप लगातार असफल होते हैं पर किसी न किसी तरह काम करना नहीं छोड़ते और फिर एक दिन यह काम ही आपकी पहचान बन जाता है। कई बार इस काम का जादू इस तरह बोलता है कि पूरी दुनिया आपकी दीवानी हो जाती है। जिंदगी में ऐसा कब होगा कुछ कह नहीं सकते पर कम या ज्यादा होता जरूर है। हैरी पॉटर के उपन्यास के जरिए जादुई दुनिया की सैर कराने वाली जेके रोलिंग की जिंदगी भी कम जादुई थोड़े ही ना है। आओ देखें-

तो जादू की शुरुआत होती है इंग्लैंड के ग्लूस्टरशायर के पास बसे एक शहर येट से। यहीं जोन रोलिंग का जन्म हुआ। प्यार का नाम था जो। फिर जब वे चार साल की थी तो उनका परिवार पास के एक गाँव में रहने के लिए चला गया। यहीं जो को पहला स्कूल मिला। अच्छे टीचर मिले जिनकी छाप जीवन भर बनी रही।

जो को बचपन से कहानियाँ बहुत अच्छी लगती थी, पर लिखने के प्रति वह गंभीर नहीं थी।फिर जिस उम्र में स्कूली किताबें पढ़ने-पढ़ाने पर ज्यादा जोर रहता है उसमें कहानियों के बारे में कौन सोचता। पर जो की एक आंटी थी जो दूसरे कस्बे में रहती थी, उन्हे कहानियों का चस्का था। कम पढ़ी-लिखी आंटी ने ही जो के पढ़ने के शौक को हवा दी।

आंटी ने जो को जेसिका मिटफोर्ड की आत्मकथा पढ़ने को दी। मिटफोर्ड की और भी किताबें जो ने पढ़ डाली। वह इस लेखिका की प्रशंसक बन गई। इस उम्र में जो को बहुत से दोस्त मिले जो आगे चलकर होने वाले एक जादू का एक हिस्सा हैं यह बात जो भी नहीं जानती थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद जो ने रिसर्चर और दुभाषिए सेक्रेटरी के तौर पर काम करना शुरू कर दिया।

आगे क्‍या हुआ? जानि‍ए कल....

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर में सुख-समृद्धि के लिए 10 ज्योतिष टिप्स और उपाय

Hindi diwas 2025 Speech: हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने के लिए ऐसे करें की तैयारी

gold import rules: विदेश से कितना सोना ला सकते हैं ड्यूटी-फ्री, जानिए पुरुषों और महिलाओं के लिए क्या हैं कस्टम के नियम

Hair Care: बालों और स्कैल्प के लिए कॉफी कितनी फायदेमंद है? जानें पूरे फायदे और नुकसान

समाज में लिव-इन रिलेशन को लेकर क्यों बढ़ा आकर्षण, जानिए शादी के बिना साथ रहने के फायदे, नुकसान और कानूनी पहलू

सभी देखें

नवीनतम

international literacy day: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें महत्व और 2025 की थीम

शरीर में खून की कमी होने पर आंखों में दिखते हैं ये लक्षण, जानिए समाधान

Kshamavani Parv 2025: आध्यात्मिक वीरता का प्रतीक क्षमावाणी पर्व, जानें परंपरा, धार्मिक महत्व और उद्देश्य

Teacher Day 2025: आदर्श शिक्षक की पहचान- गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

देश में हर तीसरी मौत के पीछे हार्ट अटैक, रिपोर्ट में सामने आई डरावनी तस्वीर, क्‍या कहा डॉक्‍टरों ने?