अमेजन के नीचे बहती है एक और भूमिगत नदी

भूमिगत नदी को भार‍तीय वैज्ञानिक का नाम

Webdunia
ND

लैटिन अमेरिका के कई देशों से होकर बहने वाली दुनिया की सबसे बड़ी नदियों में शामिल अमेजन नदी की सतह के लगभग 13 हजार फुट की गहराई पर एक और विशाल जलधारा का पता चला है।

ब्राजील की राष्ट्रीय वेधशाला के वैज्ञानिकों ने करीब छह हजार किलोमीटर लंबी इस भूमिगत नदी का पता लगाया है। वैज्ञानिकों ने भारतीय मूल के भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ. वलिया हमजा की अगुवाई में खोजी गई इस नदी का नाम उन्हीं के नाम पर 'हमजा' रखा है। डॉ. हमजा पिछले 40 वर्षों से भी अधिक समय से इस क्षेत्र के बारे में अनुसंधान कर रहे हैं।

डॉ. हमजा ने बताया कि सरकारी तेल कंपनी 'पेट्रोब्रास' ने इस क्षेत्र में 1970 के दशक में तेल के 242 कुएं खोदे थे जिनके तापमान में काफी विभिन्नता थी। इसी के आधार पर वैज्ञानिकों के दल ने इस क्षेत्र में जांच की जिसमें अमेजन नदी के ठीक नीचे करीब 13 हजार फुट की गहराई पर एक विशाल जलधारा का पता चला।

वेधशाला के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस भूमिगत नदी की लंबाई अमेजन नदी के लगभग बराबर यानी छह हजार किलोमीटर है। वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक इस नदी में प्रति सेकंड तीन हजार घन मीटर पानी बहता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस भूमिगत नदी के कारण ही अमेजन नदी के मुहाने पर पानी अपेक्षाकृत रूप से थोड़ा कम खारा है।

हालांकि वैज्ञानिक अभी इस भूमिगत नदी के बारे में विस्तृत जानकारी इकट्ठा करने में लगे हुए हैं। वैज्ञानिक दल को उम्मीद हे कि वे जल्द ही 'हमजा' नदी के बारे में अधिक जानकारी से दुनिया को अवगत कराने में सफल होंगे।

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री अमित शाह आज से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर, सुरक्षा स्थिति एवं विकास पहलों की करेंगे समीक्षा

देशभर में रामनवमी की धूम, चल रही है भव्‍य तैयारी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

LIVE: वक्फ विधेयक को मिली राष्‍ट्रपति मुर्मू की मंजूरी, बन गया नया कानून

Waqf Bill : वक्फ बिल को मिली राष्‍ट्रपति की मंजूरी, बना नया कानून

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी