Hanuman Chalisa

गूगल अर्थ पर दिखा 'एलियन का सिर'

Webdunia
सोमवार, 23 जून 2014 (12:51 IST)
FILE
गूगल अर्थ की तस्वीरों में ऐसा दिखाई देता है मानो एक यूएफओ में से एक ‍एलियन अपना सिर निकालकर कुछ देख रहा है। डेली मिरर में क्रिस रिचर्ड्‍स की रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे संबंधित एक वीडियो यूट्‍यूब पर भी पोस्ट किया गया है।

इस वीडियो पोस्ट में दर्शाया गया है कि 'नारंगी' रंग की यान के आकार की एक वस्तु ट्राउट क्रीक, मोंटाना, अमेरिका के उपर आसमान में तैर रही है। इतना ही नहीं, इस पर एक दूसरे ग्रह का अंतरिक्ष यात्री भी दिख रहा है।

विदित हो कि छह मिनट 11 ‍सेकंड की फिल्म यूफोलॉगी वेबसाइट- www.ufosightingsdaily.com- के स्कॉट वारिंग ने डाली है। इससे जुड़े समाचार के प्रकाशन के समय तक इसे 28 हजार से अधिक बार देखा जा चुका था। इस फिल्म के साथ वारिंग का एक संदेश भी दिया गया है जिसमें कहा गया है, 'मैंने न्यूफाउंडलैंड के एक व्यक्ति से रिपोर्ट हासिल की है और उसने ट्राउट क्रीक, मोंटाना इलाके के ऊपर एक यूएफओ को देखा था।'

और क्या दिखाई दिया... पढ़ें अगले पेज पर....



उनका कहना है कि उन्होंने इसकी जांच की और इसके कुछ स्क्रीनशॉट्‍स ‍‍लिए और यह ऐसी चीज थी जो कि पहली बार नहीं देखी जा रही थी। यूएफओ से एक एलियन का सिर बाहर की ओर झांक रहा था। आप इसके सिर के चारों ओर इसकी शेडिंग और वक्रता को सावधानी से देखें तो आप जान जाएंगे कि यह वास्तविक है। मैं आश्चर्यचकित हूं कि हमें इस तस्वीर में एलियन का वास्तविक प्रमाण मिला है।

वे यह भी कहते हैं कि मैंने सोचा था ‍कि यह मात्र एक यूएफओ था, लेकिन उसके बाहर निकले सिर का दिखना इस बात का प्रमाण है कि सभी यूएफओ एलियंस के ड्रोन नहीं होते हैं वरन कुछ ऐसे भी होते हैं जोकि वास्तविक एलियंस के द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं और चलाए जाते हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

HDFC Bank में बड़ा बदलाव: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बने नए पार्ट-टाइम चेयरमैन, RBI की मंजूरी का इंतजार

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1.04 करोड़ रुपए से संवरेगा गोमती नदी का उद्गम स्थल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दिल्ली जा रही बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ

भीषण गर्मी के चलते पेरिस के मुर्दाघरों में जगह कम पड़ी