Publish Date: Mon, 06 Sep 2021 (16:58 IST)
Updated Date: Mon, 06 Sep 2021 (17:00 IST)
दुल्हन शादी के लिए जा रही थी, लेकिन बीच सड़क में उसकी गाड़ी खराब हो गई, ऐसे में उसके पास शादी वाली जगह पहुंचने का कोई साधन नहीं था। लेकिन एक पुलिस वाला उसके लिए फरिस्ता बनकर आया और उसे शादी तक पहुंचाया। दरअसल, एक दुल्हन शादी के लिए दूल्हे के पास जा रही थी तभी उसकी गाड़ी ख़राब हो गई। ऐसे में वो बीच सड़क पर ही रोने लगी। तब जाकर पुलिस वालों ने उस दुल्हन की मदद की।
इंग्लैंड की रहने वाली की। कोरोना के कारण दो बार उसकी शादी टल गई थी, ऐसे में वो इस मौके को हाथ से जाने देना नहीं चाहती थी। मगर ख़राब गाड़ी होने के कारण उसे परेशानी हो रही थी। इस खबर को वेल्स नॉर्थ एंड मिड के ट्रेफिक पुलिस अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इस खबर को देखकर लोग बहुत इमोशनल हो रहे हैं।
जहां दुल्हन रो रही थी, ठीक उसी समय पुलिस की गाड़ी जा रही थी। दुल्हन को रोता देख पुलिस ने अपनी गाड़ी रोकी और लिफ्ट दी, जिसके कारण दुल्हन समय पर पहुंच गई।