Publish Date: Sat, 25 Dec 2021 (16:08 IST)
Updated Date: Sat, 25 Dec 2021 (16:10 IST)
ये कहानी स्वाभिमान की है। अपनी डिग्निटी की है। जिसे पढ़कर आपको अच्छा लगेगा, प्रेरणा का अनुभव होगा।
ये कहानी है इंग्लैड में रहने वाला एक अरबपति सरदार की। अभी ये शख्स सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
इनका नाम है रूबेन सिंह। ये AlldayPA कंपनी के मालिक हैं। कहा जाता है कि एक बार एक अंग्रेज ने उनकी पगड़ी पर कमेंट किया था और नस्लभेदी टिप्पणी की थी। ठीक उसी समय रूबेन सिंह ने अंग्रेज़ को चैलेंज कर दिया था कि जितने रंग की पगड़ी रहेगी, उतनी ही रॉल्स रॉयस गाड़ी होगी मेरे पास।
रुबेन सिंह को British Bill Gates' कहा जाता था। मगर विषम परिस्थिति होने के कारण उनकी स्थिति खराब हो गई। एक वक्त में रूबेन सिंह का कारोबार 10 मिलियन पाउंड से अधिक था, मगर स्थिति ऐसी खराब हुई कि 1 पाउंड में उन्हें उनका कारोबार बेचना पड़ा।
रूबेन सिंह ने 17 साल की उम्र से अपना कारोबार शुरु किया था, जानकारी के लिए बता दें कि 90 के दशक में रुबेन सिंह का इंग्लैंड में कपड़ों का बड़ा बिजनेस था। उस दौर में उनका ब्रांड ब्रिटेन के सबसे मशहूर ब्रांड्स में से एक था।
इनके सक्सेस की कहानी यह है कि एक बार कुछ अंग्रेजों ने इनकी पगड़ी का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद उन्होंने खुद से कमिटमेंट किया था कि जितनी पगड़ी के रंग है उतनी ही वे रॉल्स रॉयस खरीदेंगे। इसके बाद उन्होंने जमकर मेहनत की, अपनी कंपनी को फिर खडा किया और आज उनके पास 7 रॉल्स रॉयस कारें हैं।