Dharma Sangrah

क्‍या आपको पता है भारत के अलावा इन देशों में भी मनाई जाती है ‘दि‍वाली’

Webdunia
मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (16:50 IST)
दीपावली भारत का सबसे बड़ा त्यौहार है। यह रौशनी और खुशी का पर्व है। भारत में यह लगभग एक हफ्ते तक अलग अलग मान्‍यताओं के साथ सेलिब्रेंट किया जाता है। इस दौरान धन की देवी लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है, गोवर्धन पूजा होती है और दिवाली के दिन रौशनी और आतिशबाजी के साथ बेहद ही खूबसूरत तरीके से यह पर्व मनाया जाता है।

लेकिन आपको शायद पता नहीं होगा कि दीपावली सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कुछ और देशों में भी मनाई जाती है। हालांकि इसका नाम और मान्‍यताएं अलग-अलग हो सकती हैं।

भारत के पास के कुछ देशों के साथ ही यूरोपियन देशों में भी दीपावली की ही तरह रोशनी और आतिशबाज़ी का यह पर्व मनाया जाता है।

कनाडा
कनाडा में हर साल 5 नवंबर को दीपावली मनाई जाती है। यहां भी भारत की तरह दीपक की रोशनी और आतिशबाज़ी से दि‍वाली मनाई जाती है। यह न्यूफाउंड लैंड में मनाया जाता है।

थाइलैंड
थाइलैंड में दिवाली से मिलता जुलता जो पर्व होता है, उसे क्रियोंघ कहते हैं। इस दिन केले की पत्तियों से दीपक बनाए जाते हैं। रात में दीपक में धूप रखकर जलाया जाता है और इसे कुछ पैसों के साथ नदी में बहा दिया जाता है।

फ्रांस
फ्रांस में हर साल 8 दिसंबर को रोशनी का त्यौहार मनाया जाता है। ये त्यौहार जीसस क्राइस्ट की मां मेरी का आभार प्रकट करने के लिए होता है। दीपावली की ही तरह लोग 4 दिन तक अपने घरों के सामने मोमबत्तियां जलाते हैं।

मलेशिया
मलेशिया में दीपावली को हरि दिवाली के तौर पर जाना जाता है। इस दिन लोग तेल और पानी से स्नान करते हैं और फिर देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। इतना ही नहीं भारत की ही तरह मलेशिया में भी दीपावली के मेले लगाए जाते हैं।

श्रीलंका
श्रीलंका में दीपावली का त्यौहार भारत की ही तरह घर में मिट्टी के दीये जलाकर मनाया जाता है। दीये जलाकर रोशनी की जाती है।

चीन और ताइवान
चीन और ताइवान में दीपावली की ही तरह लैंटर्न फेस्टिवल मनाया जाता है। ये त्यौहार हवा में उड़ती हुई लैंटर्न्स का होता है। आसमान में लैंटर्न उड़ाना सुरक्षा का संकेत माना जाता है।

जेविश लोगों में मनाया जाने वाला हनुक्काह भी कुछ ऐसा ही प्रकाश का त्यौहार है। 8 दिनों तक कैंडल जलाई जाती हैं। 8 मोमबत्तियों के साथ त्यौहार शुरू होता है और दिन के साथ मोमबत्तियों की भी संख्या बढ़ती जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

असम में क्यों लागू नहीं होगा SIR, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन

SIR क्या है बिहार के बाद कौनसे 12 राज्यों में होगा लागू, CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या बताया

मुस्कान का नीला ड्रम, सोनम रघुवंशी की क्रूरता के बाद दिल्ली की शातिर अमृता, लिव इन पार्टनर की हत्या को हादसे बदलने की कोशिश, दिमाग को हिलाने वाली साजिश

फर्जी लेफ्टिनेंट बन किया लेडी डॉक्टर से रेप, होश आया तो निकला डिलिवरी ब्‍वॉय, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

CM योगी के खिलाफ महंगा पड़ा बयान, सुल्तानपुर के प्रभारी CMS सस्पेंड, FIR भी दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

अवैध शराब के विरुद्ध MP पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जिलों से ₹4.02 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब जब्त

विकसित यूपी के लिए अब तक 57 लाख से अधिक लोगों ने दिया फीडबैक

'लर्निंग बाय डूइंग' को नई उड़ान दे रही योगी सरकार, 3288 विज्ञान-गणित शिक्षक बनेंगे कौशल शिक्षक

छठ हमारी सामाजिक एकता, आध्यात्मिक उन्नयन और प्राचीन विरासत का प्रतीक : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कबीरधाम आश्रम में की मूर्तियों की स्थापना, रोपा रुद्राक्ष का पौधा

अगला लेख