विचित्र प्रतिबंध! कहीं जींस पर तो कहीं डांस पर...

Webdunia
शुक्रवार, 13 मई 2016 (14:08 IST)
बिहार में शराबबंदी और दिल्ली में कॉमर्शियल डीजल गाड़ियों के बैन के बाद से हंगामा मचा हुआ है, लेकिन दुनियाभर में कई ऐसे 'बैन' लगाए जा चुके हैं जिन्हें जानकर आपको आश्चर्य होगा कि आखिर ऐसा करने का तुक क्या है। 
ब्लू जींस पहनने पर सजा : उत्तरी कोरिया में आप किसी भी रंग की जींस पहन सकते हैं, लेकिन ब्लू जींस गलती से भी नहीं पहन सकते। कोरिया और अमेरिका की दुश्मनी तो सब जानते हैं। ब्लू जींस अमेरिका से जुड़ी हुई है इसलिए उत्तरी कोरिया में इस रंग की जींस पर बैन है। नीले रंग की जींस अमेरिका की सार्वभौमिक पहचान मानी जाती है और इस रंग से अगर कोरिया के तानाशाह किम ‍जुंग उन को कोई परहेज न हो, ऐसा संभव नहीं होता। 
 
च्यूइंग गम चबाई तो होगी जेल : च्यूइंग गम चबाना टाइम पास करने के लिए सबसे अच्छी चीज मानी जाती है। दुनिया के ज्यादातर देशों में युवा इसका उपयोग भी करते हैं। लेकिन सिंगापुर में 1992 से च्यूइंग गम चबाने पर प्रतिबंध बैन है। सिंगापुर में सिर्फ दवाई के तौर पर च्यूइंग गम खाई जा सकती है और वह भी तब जब डॉक्टर आपको सलाह दें और आपके पास इस आशय का डॉक्टर का लिखा पर्चा है अन्यथा आपको सिंगापुर में जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
 
पप्पू कांट डांस इन जापान : पश्चिमी देशों की तरह से जापान की नाइट लाइफ दुनियाभर में मशहूर है लेकिन डांस करने पर रोक है। जापान में 1948 से नाइट क्लबों में डांस पर पाबंदी है। आप कह सकते हैं कि भला ये भी कोई नाइट लाइफ है जहां आप पब, डिस्को में जाकर डांस नहीं कर सकते, लेकिन यहां पर नाचने पर रोक है तो रोक है।
 
अमेरिका में किंडर जॉय को ना : किंडर जॉय या किंडर सरप्राइज एग बच्चों को बेहद पसंद है, लेकिन अमेरिका में किंडर जॉय पर प्रतिबंध लगा हुआ है। अमेरिका में अगर आपके पास किंडर एग मिला तो आपको 2,500 डॉलर यानी भारत के करीब 1 लाख 66 हजार रुपए का जुर्माना लग सकता है।
 
इस चॉकलेट एग में एक सरप्राइज टॉय छिपा होता है जो कि खाने वाले बच्चों के गले में फंस सकता है और इसके चलते बच्चे की मौत भी हो सकती है। अमेरिका जैसे देश में बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा माने जाने वाले इस खाद्य पदार्थ पर प्रतिबंध है। वहीं भारत जैसे देश में इसकी बिक्री खुलेआम होती है।
 
अगर लड़कों ने चोटी बनाई तो... : नए-नए हेयरस्टाइल बनाने में लड़के भी किसी से कम नहीं है। लेकिन कोई चोटी वाला लड़का ईरान जाने की सोच रहा है तो वह या तो यहां जाने का ख्याल छोड़ दे या फिर चोटी कटवा ले। ईरान में चोटी को गलत हेयरस्टाइल माना जाता है जिससे इस पर बैन लगा है। इसे ईरान के इस्लामी शासन के अनुसार इस्लाम विरोधी फैशन माना जाता है लेकिन अगर वहां के बड़े धार्मिक लोग बड़े बाल रखते हैं तो यह फैशन आड़े नहीं आता है। 
 
रेड बुल की नो एंट्री : रेडबुल दुनियाभर में पिया जाने वाला एनर्जी ड्रिंक है, लेकिन फ्रांस में रेडबुल में टैरेन केमिकल के मिलने से 2008 में इस पर रोक लगा दी गई थी। तभी से इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा समझा जाता है और इसकी बिक्री तथा रखे जाने पर रोक है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

Share bazaar: शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty में आई तेजी, रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे टूटा

फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद निकली फ्लाइट में बम की अफवाह, उड़ान के 2 घंटे बाद यू-टर्न

बाघों के लिए कान्हा टाइगर रिजर्व देश में नंबर-1, दूसरे नंबर पर पेंच टाइगर रिजर्व

Petrol Diesel Prices : ईरान और इजराइल युद्ध से Crude Oil के भाव बढ़े, जानें अपने नगर में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

लाड़ली बहनों के खातों में आज आएगा पैसा, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे 1551 करोड़ ट्रांसफर

अगला लेख