Publish Date: Mon, 18 Oct 2021 (15:05 IST)
Updated Date: Mon, 18 Oct 2021 (15:07 IST)
किसी भी महिला के लिए डिलिवरी का दिन बेहद अहम दिन होता है। इसके लिए आजकल कई तरह की तैयारियां की जाती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि तैयारियां धरी की धरी रह जाती हैं।
एक प्रेग्नेंट महिला के साथ यही हुआ। वह एक पेट्रोल पंप स्टेशन पर टॉयलेट के लिए रूकी, जब वापस टॉयलेट से आई तो उसके हाथ में एक बच्चा था। उसका पति यह देखकर हैरान था।
दरअसल यह वाकया कैटलिन नाम की महिला के साथ हुआ। कैटलिन अपने पति सर्जियो के साथ गाड़ी में कहीं जा रही थीं। इसी बीच उसने अपने पति से टॉयलेट जाने के लिए कार रोकने के लिए कहा। पति ने एक पेट्रोप पंप देखकर कार रोक दी। पेट्रोल पंप पर वॉशरूम की सुविधा थी। पेट्रोल पंप पर कैटलिन टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए चली गई।
कैटलिन बाथरूम के लिए अकेली गई थी, जाहिर है उसे अकेले ही लौटना चाहिए था। लेकिन उसके पति के साथ ही किसी भी शख्स को इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि कैटलिन गईं तो अकेली हैं, लेकिन लौटेंगी तो उनके साथ एक प्यारा सा बच्चा भी होगा।
लेकिन पति जब देखा कि कैटलिन टॉयलेट से लौटते वक्त अपने हाथों में एक बच्चा भी लेकर आ रही है तो यह उसके पति के लिए बड़ा सरप्राइज़ था। वो यकीन नहीं कर पा रहा था कि उसकी पत्नी कैटलिन उधर से अपने हाथ में एक बच्चा थामकर लौट रही थीं।
दरसअल कैटलिन गर्भवती थी और उसका और सर्जियो का ये दूसरा बच्चा था। उनके लिए ये सामान्य प्रेगनेंसी थी। उन्हें बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि उनका बच्चा इस तरह दुनिया में आएगा। फैमिली ड्राइव पर जाते वक्त कैटलिन को टॉयलेट जाने की ज़रूरत महसूस हुई। उनके पति ने एक पेट्रोल स्टेशन के वॉशरूम पर गाड़ी रोकी और उनकी पत्नी अंदर गईं।
जब 10 मिनट बाद कैटलिन वापस आईं, तो उनके साथ उनका नवजात बच्चा था। उनके पति को इस सुखद आश्चर्य पर यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। बाद में उन्हें आनन-फानन में शुगर लैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब मां और बेटे दोनों ही स्वस्थ बताएं जा रहे हैं।