Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब फेसबुक बना मसीहा और ऐसे बची पत्‍नी और बच्‍चे की जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें जब फेसबुक बना मसीहा और ऐसे बची पत्‍नी और बच्‍चे की जान
, शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (15:29 IST)
मेलशिया बाढ़ से प्रभावित है। बीते हफ्ते आई भीषण बाढ़ के बाद अब जाकर वहां पानी का स्तर घट रहा है और लोग अपने नॉर्मल लाइफ की तरह बढ़ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया मलेशिया के लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।

कई लोग हैं जो अभी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं। ऐसे लोग फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया साइट्स के जरिये मदद मांग रहे हैं। ऐसी ही एक मदद मिली एक लाचार पति को, जिसकी 9 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी दर्द से छटपटा रही थी।

रविवार यानी 19 दिसंबर को मलेशिया के तमन श्री मुड़ा में बाढ़ का पानी भरा हुआ था। इसी दौरान वहां रहने वाले एक शख्स डजुल निजमान अपनी पत्नी के साथ घर के ऊपर के फ्लोर पर फंसा हुआ था।

उसकी 9 महीने प्रेग्नेंट बीवी कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती थी। लेकिन नीचे बाढ़ के पानी में उसे अस्पताल पहुंचाना नामुमकिन था। कपल के साथ उनके बच्चे भी घर में फंसे हुए थे।

शख्स काफी देर तक मदद की आस लगाए रखा। लेकिन जब कोई भी नहीं आया तो आखिर में उसने फेसबुक पर पोस्ट कर अपनी समस्या लोगों के साथ शेयर की। उसने लिखा कि नीचे बाढ़ के पानी में अपनी पत्नी को अस्पताल ले जाना मुमकिन नहीं है। वो दर्द से छटपटा रही है। दो दिन में उसकी सर्जरी की डेट है। पता नहीं वो कैसे अपनी पत्नी को अस्पताल ले जा पाएगा?

फेसबुक पर पोस्ट होने के बाद शख्स की बात रेस्क्यू टीम तक पहुंची। इसके बाद उनकी मदद के लिए एक नाव भेजी गई। इसी नाव में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां जानकारी के मुताबिक़, उसने एक बेटे को जन्म दिया है। महिला की हालत पहले से काफी बेहतर है। अब धीरे-धीरे मलेशिया में हालात सुधर रहे हैं। लोग बाढ़ के पानी के साथ आए कचरे की सफाई कर नार्मल लाइफ में जा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, बिना मास्क वालों से वसूला 1.5 करोड़ का जुर्माना